फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kishore kidnapped from Panipat returned from Delhi after saving his life, doing counseling

पानीपत से अपहृत किशोर दिल्ली से जान बचाकर लौटा, कर रहे काउंसलिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Kishore kidnapped from Panipat returned from Delhi after saving his life, doing counseling
पानीपत। अपने मां-बाप के साथ षादिक। - फोटो : Panipat
पानीपत। जसबीर कॉलोनी से सोमवार सुबह करीब 11 बजे कक्षा आठ में पढ़ने वाले 12 वर्षीय किशोर का अपहरण हो गया। अपहरणकर्ता किशोर को दिल्ली ले गया, जहां से वह किसी तरह जान बचाकर मंगलवार की रात 10 बजे पानीपत लौट आया। फिलहाल चाइल्ड वेलफेयर कमेटी उसकी काउंसलिंग कर रही है।
विज्ञापन

किशोर ने पिता को बताया कि एक युवक उसे ट्रेन के जरिए पानीपत से दिल्ली और दिल्ली से शाहबाद स्थित एक बंद कमरे में लेकर गया था। जहां एक रात रखा। मंगलवार की शाम पांच बजे कमरे में कोई नहीं होने पर वह किसी तरह चंगुल से निकलकर भागा। दिल्ली रेलवे स्टेशन आया और ट्रेन में बैठकर पानीपत आ गया। किशोर ने पिता को बताया कि उसने युवक को फोन पर बात करते सुना था कि वे और भी बच्चों का अपहरण करने वाले हैं।
विज्ञापन

नूरवाला स्थित जसबीर कॉलोनी निवासी पिता अलीजान ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। उसके तीन बच्चे है। बड़ा बेटा 12 वर्षीय सादिक सोमवार की सुबह साढ़े 10 बजे घर आया और खाना खाने के बाद 11 बजे घर से निकल गया। इसके बाद नहीं लौटा। किला थाना पुलिस ने अपहरण की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मंगलवार सुबह उनके पास एक कॉल आया, लेकिन हेलो कहने के बाद कट गया। इस बारे में पुलिस को बताया, लेकिन फोन बंद मिला। मंगलवार की रात पानीपत रेलवे स्टेशन पर खोजने के दौरान बेटा वहां मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे की जुबानी:
घर से निकलने ही उसके साथ एक युवक चलने लगा। तभी अचानक बेहोश हो गया। होश आया तो पानीपत रेलवे स्टेशन पर था। फिर उसे दिल्ली की ट्रेन में बैठाया गया। युवक ने फिर एक रुमाल निकालकर सुंघाया और बेहोश कर दिया। अब होश आने पर दिल्ली रेलवे स्टेशन पर था। युवक ने कहा कि चप्पल की फैक्टरी में काम करेगा, जहां 500 रुपये मिलेंगे। इसके बाद उसे रात आठ बजे उसे शाहबाद रेलवे स्टेशन के पास एक कमरे में ले जाया गया। जहां उसे फिर बेहोश कर दिया गया। मंगलवार सुबह सात बजे होश आया। खाना खिलाने के बाद कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिससे वह फिर बेहोश हो गया। जिसके बाद शाम पांच बजे होश आया, तब कमरे में कोई नहीं था और वह भागने में कामयाब हो गया।
मौका पाकर किया था कॉल, फिर काट दिया
किशोर ने बताया कि अपहरणकर्ता के पास चार-पांच फोन थे। एक फोन उसके हाथ लग गया था और मौका पाकर उसने बुआ के लड़के सोनू का कॉल किया था, लेकिन हेलो करते ही अपहरणकर्ता को आवाज सुनाई दी, जिस पर उसने कॉल काट दिया था। किशोर ने बताया कि आरोपी किसी से फोन पर कह रहा था, इस बार दशहरे पर तीन तुम और दो बच्चे मैं लेकर आऊंगा।
पिता बोला: पुलिस साथ चले तो बेटा आरोपी के ठिकाने का बताने को तैयार
किशोर के पिता ने कहा कि बेटा मिलते ही पुलिस को सूचना दे दी थी। बेट ने जो भी बताया, उसे पुलिस को बता दिया था। पुलिस से आरोपी युवक को पकड़ने की बात कही, लेकिन गंभीरत से नहीं लिया गया। अगर पुलिस साथ चले तो बेटा आरोपियों के ठिकाने बताने को तैयार है।

सीडब्ल्यूसी से कराएंगे काउंसलिंग: महिपाल
परिजनों की शिकायत पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी थी, मंगलवार रात उसे बरामद कर लिया गया । वीरवार को सीडब्ल्यूसी से काउंसलिंग कराई जाएंगी। जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। - इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, किला थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed