फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kirti Sharma won the essay writing competition

निबंध लेखन प्रतियोगिता में कीर्ति शर्मा ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 02:04 AM IST
विज्ञापन
Kirti Sharma won the essay writing competition
पानीपत। आईबी पीजी महाविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग की ओर से बीबीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का विषय वर्तमान भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में विदेशी मुद्रा भंडार रखा गया जिसमें कक्षा के 13 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कीर्ति शर्मा, द्वितीय स्थान मोहित, तृतीय स्थान हिमांशी तथा मानसी ने प्राप्त किया। विजयी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रो. रीना व प्रोफेसर लीना ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। गतिविधि का संचालन प्रो. सुखजिंदर सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग एवं विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में विकास होता है ज्ञान को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने भविष्य के प्रति सचेत रहें और इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed