फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kirti Jaglan won silver in Asian Wrestling Championship

Panipat News: कीर्ति जागलान ने एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में जीता रजत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
Kirti Jaglan won silver in Asian Wrestling Championship
इसराना। थाईलैंड के श्री राचा में यूनाइटेड रेसलिंग के तत्वाधान में 16 जुलाई से 24 जुलाई तक चल रही जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में अंडर-20 में इसराना की बेटी कीर्ति जागलान ने रजत पदक जीत कर देश का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

कीर्ति जागलान द्वारा रजत पदक जीतने पर इसराना में ख़ुशी का माहौल है और परिजनों को बधाइयां मिल रही है। कीर्ति जागलान की उपलब्धि पर बधाइयां देने वालों में विधायक बलबीर वाल्मीकि, भाजपा एससी विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र चिड़ाना, जिला महामंत्री रोशन लाल माहला, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मपाल जागलान, कोच सोनू, जिला पार्षद संदीप जागलान, डॉ. जगबीर सिंह व सरपंच राजेश जागलान शामिल रहे। इस मौके पर रजत पदक विजेता कीर्ति जागलान के पिता चरण सिंह जागलान ने बताया कि कीर्ति जागलान ने थाईलैंड में चल रही जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीत कर गांव के साथ साथ देश का गौरव बढ़ाया है। इससे पहले भी कीर्ति कई राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ा चुकी हैं। कीर्ति का सपना देश के लिए ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed