{"_id":"693489ac8fed116882014be9","slug":"kiran-sangwan-takes-over-as-dhansauli-school-principal-panipat-news-c-244-1-sknl1016-148359-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: किरण सांगवान ने संभाला धनसौली स्कूल प्रधानाचार्या का पदभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: किरण सांगवान ने संभाला धनसौली स्कूल प्रधानाचार्या का पदभार
Sun, 07 Dec 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनसौली में प्राचार्य का पदभार ग्रहण करती किरण सांगवान, साथ में
पानीपत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तहसील कैंप में राजनीतिक विज्ञान की प्रवक्ता किरण कुमारी सांगवान ने पदोन्नति के उपरांत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनसौली के प्रधानाचार्या का पदभार संभाला है। शनिवार को तहसील कैंप स्कूल के स्टाफ सदस्यों ने साथ जाकर उन्हें पद ग्रहण करवाया।
प्रधानाचार्या किरण सांगवान ने बताया वे प्राचार्य के पद पर भी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करते हुए अपना दायित्व निभाएंगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनसौली स्टाफ ने उनका स्वागत किया और उन्हें पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य किरण सांगवान के पति एसएस सांगवान, पुत्र विवेक सांगवान व अभिषेक सांगवान, पुत्रवधू अर्चिता, अध्यापक राजेश मलिक, जितेंद्र मलिक, ऊषा, सुनील कुमार, नवीन कुमार व कमला मौजूद रहे।