फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kidnapping of young man in old enmity, attack with gandasi and sticks

Panipat News: पुरानी रंजिश में युवक का अपहरण, गंडासी व डंडों से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping of young man in old enmity, attack with gandasi and sticks
पानीपत। विकास नगर-एनएफएल में तीन माह पुरानी रंजिश में एक युवक का कट्टे के बल पर अपहरण कर लिया गया और खाली प्लाट में ले जाकर उस पर उसे डंडों से पीटा गया। बदमाशों ने गंडासी से भी हमला किया। एक आरोपी की मां ने उन्हें छुड़ाने के बजाय पीटते हुए वीडियो भी बनाया। पीड़ित उन्हें धक्के देकर मौके से भाग निकला। सेक्टर-29 थाने पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विकास नगर निवासी विनीत ने बताया कि तीन माह पूर्व कॉलोनी में उसके दोस्त आशीष निवासी धर्मगढ़ का सोनू के साथ झगड़ा हुआ था। इससे सोनू उससे रंजिश रखने लगा। शनिवार रात साढ़े नौ बजे वह अपने दोस्त अमन देशवाल के साथ बाइक पर घर आ रहा था। रात करीब 10 बजे अपने घर के पास पहुंचा तो सोनू, दिप्पी पांचाल, नीरज प्रधान, सुब्बा व शांतनु दो बाइकों पर आए और सोनू ने उसकी कमर में कट्टा अड़ाकर जबरदस्ती उसे बाइक पर बैठाकर एक खाली प्लॉट में ले गया। आरोपियों के पीछे उसका दोस्त अमन भी आ गया। आरोपियों ने बाइक से उतारते ही उसे थप्पड़ मारने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

प्लॉट में पहले से ही गंडासी और डंडे रखे थे। आरोपियों ने उसे जातिसूचक शब्द कहे। उस पर तेजधार हथियार से वार किया। इसी बीच सोनू की मां बबीता आई। उसने छुड़वाने के बजाय उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। मौके पर जमा भीड़ ने भी उसे नहीं छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed