फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kidnapping and robbery accused arrested

Panipat News: अपहरण कर लूटपाट करने वाला आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:35 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping and robbery accused arrested
बापौली। थाना सनौली पुलिस ने गढ़ी बेसिक गांव के मदरसा में किराए पर रह रहे युवक का अपहरण कर मारपीट और लूटपाट करने के मामले में एक आरोपी को मंगलवार देर शाम गिरफ्तार किया है । आरोपी की पहचान मूसा उर्फ भैंडा निवासी गढ़ी बेसिक के रूप में हुई है। थाना सनौली प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने वारदात में नामजद अपने साथी आरोपी जुल्फकार निवासी राणा माजरा के साथ मिलकर अंजाम देने बारे स्वीकारा। थाना सनौली में जान मोहम्मद निवासी हरि नगर गन्नौर हाल किराएदार मदरसा गढ़ी बेसिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 18 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे जुल्फकार निवासी राणा माजरा, मूसा उर्फ भैंडा निवासी गढी बेसिक व मुर्सलीन निवासी जलालपुर मदरसे में अंदर उसके पास आए। जुल्फकार व मूसा उर्फ भैंडा ने गाली गलौज करते उसके साथ मारपीट की और पांव बांधकर मदरसे के पीछे खेत में ले गए। जहां दोनों आरोपियों ने उसकी पैंट की जेब से 40 हजार रुपये निकाल लिए और अलग अलग नंबरों पर फोन पे द्वारा 56 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन करवाई। मारपीट व लूट कर आरोपियों ने किसी को बताने पर उसको जान से मारने की धमकी दी। थाना सनौली में जान मोहम्मद की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मूसा उर्फ भैंडा से गहनता से पूछताछ करने, वारदात में शामिल फरार इसके साथी आरोपी को काबू करने व लूटी गई नगदी बरामद करने के लिए न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed