फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kicking and punching in the Panchayat of Hafizabadi Ram Drama Club

Panipat News: हाफिजाबादी राम नाटक क्लब की पंचायत में चले लात घूंसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Kicking and punching in the Panchayat of Hafizabadi Ram Drama Club
पानीपत। हाफिजाबादी राम नाटक क्लब में सोमवार को मंदिर निर्माण, कार्यकारिणी विस्तार और हनुमान की मूर्ति लगाने को लेकर महापंचायत हुई। इसमें सांसद संजय भाटिया भी शामिल हुए। एक पक्ष का आरोप है कि कुछ लोग एक नई संस्था बनाकर मंदिर की इस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। सांसद के पंचायत से जाने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लात घूंसों की बारिश कर दी। इसमें विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष को भी चोटें आई हैं। इसके बाद दोनों पक्षों ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन

हाफिजाबादी राम नाटक क्लब पक्ष की ओर से सदस्यों का कहना है कि वे मंदिर में करीब सौ फुट ऊंची हनुमान की मूर्ति लगाना चाहते हैं। इसके अलावा मंदिर निर्माण और कार्यकारिणी का विस्तार करना चाहते हैं। जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि संस्था के कुछ लोग नई संस्था का पंजीकरण करवाकर इस जमीन पर कब्जा करने की नीयत रखे हुए थे। विवाद बढ़ा तो सुलह के लिए सांसद ने दोनों पक्षों की पंचायत बुलाई। सांसद के जाने के बाद लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया।
विज्ञापन

कुछ लोग धार्मिक जगह को कब्जाना चाहते थे। अच्छी बात यह है कि उनसे धार्मिक जगह छूट गई है। मेरे खिलाफ शिकायत दी है, जबकि हमारी कोई लड़ाई नहीं हुई। झगड़े के समय तो मैं मौके पर भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जितेंद्र शास्त्री, मठ मंदिर प्रमुख, विश्व हिंदू परिषद।
हमारा कोई लड़ाई झगड़ा नहीं था। ये लड़ाई झगड़ा चाचा भतीजा का था। हम तो बीचबचाव करने में थे। इसके बाद भी दूसरे पक्ष ने पुलिस को शिकायत दी है। इस पक्ष की ओर से भी पुलिस को शिकायत दी गई है।

- दीपक अरोड़ा, प्रधान, किला बचाओ संघर्ष समिति।
मंदिर को लेकर सोमवार को हाफिजाबादी राम नाटक क्लब में पंचायत हुई थी। इसमें सांसद संजय भाटिया भी आए थे। जैसे ही सांसद गए तो कुछ लोगों ने उनके साथियों पर हमला कर उन्हें चोटिल कर दिया। इसकी शिकायत किला थाना पुलिस को दी है।
- अजय हुड़िया, प्रधान, हाफिजाबादी राम नाटक क्लब।
दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। इसमें बीच बचाव करते समय कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसमें कुछ चोटें भी लगी हैं। इसकी शिकायत पुलिस को दी जाएगी।
- राजीव भाटिया, जिलाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद।
दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दी गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- महावीर, प्रभारी, किला थाना पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed