फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Khushi is making the state proud in weight lifting

Panipat News: वेट लिफ्टिंग में खुशी चमका रही प्रदेश का नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Khushi is making the state proud in weight lifting
- अब राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में दिखाएंगी दम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। गीता कॉलोनी की 19 वर्षीय खुशी वेट लिफ्टिंग में जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने अब तक सात पदक हासिल किए हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने तीन रजत पदक हासिल किए। इसके अलावा खुशी ने 2024 में मेवात में आयोजित राज्य स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था। खुशी ने फेडरेशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में कांस्य और रजत पदक हासिल किए। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 2024 में आयोजित इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। अब वह राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए गुरुग्राम जाएंगी।
खुशी के पिता अशोक कुमार की इलेक्ट्रिक सामान की दुकान है। मां गृहिणी हैं। दो भाई-बहन और हैं। वह आर्य पीजी कॉलेज से बीकॉम प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहीं हैं। वह जिले के शिवाजी स्टेडियम में मीनाक्षी कोच के मार्गदर्शन में वेट लिफ्टिंग के गुर सीख रही हैं।
विज्ञापन

खुशी की कोच मीनाक्षी ने बताया कि पांच साल से खुशी मुझसे प्रशिक्षण ले रही हैं। मुझे उस पर गर्व है कि मेरे मार्गदर्शन में वह जिले का नाम रोशन कर रही हैं। खुशी ने बताया कि वह वेट लिफ्टिंग में अपने देश का नाम चमकाना चाहती हैं। इसके लिए वह पूरी तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed