फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Khanpur PGI clerk burnt alive in car and died

Panipat News: खानपुर पीजीआई के क्लर्क की कार में जिंदा जलने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Khanpur PGI clerk burnt alive in car and died
मृतक विपिन का फाइल फोटो। परिजन
- दिल्ली के होलंबी खुर्द गांव के पास शनिवार रात हुआ हादसा, साथी की हालत गंभीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना (पानीपत)। पीजीआई खानपुर के क्लर्क विपेंद्र दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र के होलंबी खुर्द गांव के पास शनिवार रात कार में आग लगने से जिंदा जल गए। उनके साथी की हालत गंभीर हैं। रविवार सुबह परिजनों का इसकी सूचना मिली तो परिवार में मातम पसर गया। विपेंद्र शनिवार को अपने साथी जगबीर के साथ दिल्ली गए थे।
पूठर गांव निवासी विपिन ने बताया कि उनके बड़े भाई विपेंद्र शनिवार को किसी काम से इसराना निवासी जगबीर के साथ अपनी कार में दिल्ली गए थे। रविवार सुबह करीब सात बजे उन्हें सूचना मिली कि विपेंद्र की कार में शनिवार रात को दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र के होलंबी खुर्द गांव के पास आग लग गई। आग में झुलसने से उनकी मौत हो गई। वहीं उनके साथी जगबीर भी झुलस गए। दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही जगबीर को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

विपेंद्र की मौत की सूचना के बाद परिजन दिल्ली पहुंच गए। दिल्ली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। रविवार दोपहर बाद विपेंद्र का शव गांव में पहुंचा। विपिन ने बताया कि उनकी शादी हो चुकी है। एक बेटा और एक बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed