फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Khandara sitting on his eyelids to welcome his Nijju

अपने निज्जू के स्वागत में पलके बिछाए बैठा खंडरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Khandara sitting on his eyelids to welcome his Nijju
टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के गांव वासियों का इंतजार मंगलवार को खत्म होने जा रहा है। पूरा गांव अपने निज्जू के स्वागत में पलकें बिछाए बैठा है। मंगलवार की सुबह नीरज बाउंसर और सुरक्षा गार्डों के घेरे में समालखा से होते हुए अपने गांव खंडरा पहुंचेंगे।
विज्ञापन

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गांव खंडरा में नीरज के लिए 100 मीटर का स्वागत स्टेज बनाया गया है। स्टेज से 20 मीटर दूरी तक नीरज के सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहेंगे। उसके बाद वीआईपी मेहमानों के बैठने का इंतजाम किया गया है। कोई भी न तो नीरज के पास जा सकेगा, न ही माला पहना सकेगा। वीआईपी मेहमानों में मंत्री, सांसद, विधायक आदि शामिल रहेंगे। नीरज के चाचा सुरेंद्र चोपड़ा ने बताया कि स्टेज पर फेडरेशन, उनके मैनेजर समेत अन्य पांच से छह लोग ही बैठेंगे। इनके अलावा किसी को भी सुरक्षा घेरे के पार नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

- चार स्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे नीरज
गांव खंडरा में नीरज चोपड़ा के घर की 200 मीटर की गली में स्टेज बनाया गया है, जिसमें चार स्तरीय सुरक्षा घेरे में सुरक्षा कर्मी मौजूद रहेंगे ताकि नीरज से मिलने के लिए लोगों की भीड़ बेकाबू न हो। स्वागत द्वार पर ही पुलिस कर्मी मौजूद रहेगा, जो लोगों को एक-एक करके आगे की कुर्सियों पर बैठने के लिए बोलेगा। इसी तरह लगभग तीन घेरे में पुलिस कर्मी रहेंगे, जिसके बाद चौथे घेरे में नीरज के बाउंसर और सुरक्षा गार्ड मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नॉन स्टॉप चलेगी स्वागत यात्रा
नीरज की स्वागत यात्रा समालखा से शुरू होने के बाद नॉन स्टॉप चलेगी जो समालखा, सिवाह, पानीपत, मतलौडा, खंडरा से होते हुए सीधा उनकी गली के बाहर रुकेगी। नीरज के पिता सतीश चोपड़ा ने बताया कि नीरज की सुरक्षा को देखते हुए उनकी यात्रा को कहीं रोका नहीं जाएगा।
- गांव के 150 युवा कार्यक्रम स्थल के आसपास रहेंगे तैनात
गांव वालों ने भी अपने स्तर पर नीरज के कार्यक्रम के स्वागत का पूरा जिम्मा उठाया है। गांव के 150 नौजवान नीरज के कार्यक्रम के आसपास ही तैनात रहेंगे ताकि कोई भगदड़ या फिर कोई असामाजिक तत्व कार्यक्रम में व्यवधान न उत्पन्न कर सके। इन युवाओं पर मेहमानों को खाना खिलाने और उनकी देखभाल का जिम्मा भी है।
नीरज चोपड़ा के घर वाली गली के हर मकान में रखीं हैं मिठाइयां
नीरज के पिता सतीश चोपड़ा ने बताया कि उनकी गली के हर घर के दो से तीन कमरों में मिठाइयां भरी हैं। नीरज के आने की खुशी में इतनी मिठाई बनाई गई है कि सभी के घरों में रखने के बाद भी जगह कम पड़ रही है। हमें खुद ही नहीं पता है कि कितने हजार किलो मिठाइयां बना दी गई हैं।
- गली के हर घर के आंगन में बिछाई गई है 50 से ज्यादा कुर्सियां
गली के हर घर के आंगन में 50 से ज्यादा कुर्सियां बिछाईं गई हैं, जिसमें आए हुए मेहमान गली के घरों के आंगन में बैठकर ही नीरज को और कार्यक्रम को देख सकें। नीरज के आने की खुशी में न केवल नीरज का परिवार बल्कि उनका पूरा गांव स्वागत की तैयारियों में लगा हुआ है। खंडरा निवासी को बस मंगलवार की सुबह का इंतजार है कि कब नीरज अपने गांव में आएं।
- गली में बिछाई गई है 8 हजार कुर्सियां, लगाई गई है 7 एलईडी
टोक्यो ओलंपिक में सोना लाने वाले नीरज को उनके गांव में एक साथ 8 हजार से ज्यादा लोग कुर्सियों पर बैठकर देख पाएंगे। वहीं 7 एलईडी लगाई गई है, ताकि गांव वासी आसानी से एलईडी में कार्यक्रम को देख सकें और आगे जाने के लिए धक्कामुक्की न करें। गांव वासियों का कहना है कि पूरे पानीपत में पहली बार किसी खिलाड़ी का इस तरह से स्वागत किया जाएगा। वहीं 20 हजार लोग खाना खा सकेंगे।
- नीरज के बजाए उनके पिता सतीश को पहना सकेंगे माला
नीरज के बजाए उनके पिता सतीश को ही गांव वासी व आने वाले लोग माला पहना सकेंगे। उनके पिता ने बताया कि नीरज की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके सिक्योरिटी गार्ड उनसे मिलने नहीं देंगे, जिस कारण मैं खुद ही अपनी बैठक के बाहर लोगों का स्वागत करूंगा।
सुबह उठकर बनाऊंगी नीरज के लिए चूरमा : मां
नीरज की मां सरोज चोपड़ा ने बताया कि वह बहुत खुश हैं। सुबह उठकर नीरज के लिए देशी घी का चूरमा बनाएंगी और उससे ही नीरज का मुंह मीठा कराएंगी। उन्होंने कहा कि उनको आज इतनी खुशी है कि रात को नींद भी नहीं आएगी।

- घर के बाहर बैठकर महिलाएं देख सकेंगी नीरज का कार्यक्रम
नीरज के घर के बाहर भी एक एलईडी टीवी लगाई गई है। जिसमें गांव की सारी महिलाएं उनके घर के बाहर के आंगन में बैठकर एकसाथ नीरज का कार्यक्रम देख सकेंगे और उसी गली में महिलाओं के लिए खाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed