{"_id":"67648a1753a95f6ea20caf06","slug":"kayakalp-team-will-check-the-system-today-panipat-news-c-244-1-pnp1003-129278-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कायाकल्प की टीम आज जांचेगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कायाकल्प की टीम आज जांचेगी व्यवस्था
विज्ञापन
पानीपत। कायाकल्प की टीम शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करेगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. श्यामलाल ने सभी डॉक्टरों , नर्सिंग ऑफिसर व अन्य कर्मचारियों को ड्रेस में आने के निर्देश दिए हैं।
टीम के आगमन के पहले स्वास्थ्य कर्मचारी अस्पताल की साफ सफाई में जुटे हैं। सभी विभागाध्यक्षों को अपने अपने विभाग की व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। अगर जिला नागरिक अस्पताल कायाकल्प की टीम के निरीक्षण में प्रथम स्थान पर आता है तो 50 लाख रुपये का इनाम मिलेगा। जिला नागरिक अस्पताल 2022 में यह इनाम जीत चुका है।
डिप्टी एमएस डाॅ. अमित पाेरिया ने बताया कि कायाकल्प टीम इंफेक्शन कंट्रोल, मेडिकल बायोवेस्ट निस्तारण, अस्पताल में रख-रखाव, स्पोर्ट सर्विसेज, क्लीनिकल-नॉन क्लीनिकल सहित सात बिंदुओं पर निरीक्षण करती है। इन्हीं बिंदुओं पर सुधार के लिए राउंड लगाया।
विज्ञापन
प्रत्येक ओपीडी के बाहर, प्याऊ आदि के लिए सूचना पट्टिका लगी हुई है। सुरक्षा के उद्देश्य से फायर फाइटिंग सिस्टम चेक किया जा रहा है। टायलेट्स में चेकलिस्ट लगवाई हैं। 24 घंटे में तीन बार साफ-सफाई का निरीक्षण होगा। बायोमेडिकल वेस्ट को रखने, पैक करने संबंधी निर्देश दिए गए हैं। हरियाणा स्टेट हेल्थ रिसोर्स सेंटर ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए अक्टूबर-2019 में कायाकल्प पुरस्कारों की घोषणा की थी।
उस वक्त जिला नागरिक अस्पताल नौवें नंबर पर रहा था। सोनीपत प्रथम स्थान पर रहा था।