फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Karva: Pinch of silver, gold bangle and diamond ring are liked.

करवा : चांदी की चुटकी, सोने की चूड़ी और हीरे में अंगूठी आ रही पसंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
Karva: Pinch of silver, gold bangle and diamond ring are liked.
र
विज्ञापन

पानीपत। करवा चौथ को लेकर ज्वेलरी बाजार में भी रौनक आ गई है। महिलाएं अपनी पसंद की ज्वेलरी खरीदने लगी हैं। कुछ महिलाएं इन्हें पसंद कर ऑर्डर दे रही हैं। ज्वेलर्स ने भी चांदी, सोने और हीरे के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर आइटम तैयार कर लिए हैं। आजकल चांदी में चुटकी, सोने में चूड़ी व ईयर रिंग और हीरे में अंगूठी और ईयर रिंग समेत नेकलेस पसंद आ रहा है।

करवा चौथ एक नवंबर को है। महिलाएं बाजार में सुबह से लेकर देर शाम तक खरीदारी कर रही हैं। जहां कपड़ा बाजार में पूरा दिन महिलाओं की लाइन लगी रहती है, वहीं ज्वेलरी शोरूम पर भीड़ लगी रहती है। महंगाई के बीच हर कोई अपनों को हर संभव तोहफा देने की तैयारी में है। इसी को देखकर ज्वेलर भी तैयार हैं।
विज्ञापन

सुभाष बाजार स्थित सिल्वर प्वाइंट के संचालक राजीव सोनी ने बताया कि पिछले दिनों बाजार ठंडा था। नवरात्र के साथ आभूषण बाजार में तेजी आई है। पिछले चार-पांच दिन में खरीदारी बढ़ी है। सोने व चांदी के भाव कम ज्यादा होने के बीच लोग अपनी खरीदारी कर रहे हैं। महिलाओं के साथ पुरुष भी खरीदारी को लेकर साथ आ रहे हैं। वे अपनी पसंद के गहन बनवा रहे हैं। कुछ साथ के साथ ले रहे हैं तो कुछ अपनी पसंद के डिजाइन बनवा रहे हैं। महिलाओं की ज्वेलरी को लेकर उत्सुकता अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्के और मध्य वजन की ज्वेलरी
सिल्वर प्वाइंट के संचालक राजीव सोनी ने बताया कि हर वर्ग को ध्यान में रखकर आइटम बनाए गए हैं। कुछ लोग चांदी की चुटकी और पाजेब खरीदते हैं। इसमें भी अलग-अलग वजन है। चांदी में पैरों की कडूली रिवाज में चल रही हैं। इसमें हैवी वेट पायल भी हैं। सोने में चूडी, नेकलेस और ईयर रिंग अधिक पसंद की जा रही हैं। ये 10 से 12 ग्राम में शुरू होते हैं। लोग अपनी पसंद से 2.50 लाख इससे अधिक रेट का नेकलेस तक बनवा रहे हैं। हीरे में अंगूठी और ईयर रिंग अधिक पसंद की जा रही है। इसके अलावा हीरे में नेकलेस भी लोग बनवा रहे हैं।


चांदी के साथ सोने में बढ़ रही चमक
स्वर्णकार सभा के प्रधान संजय वर्मा ने बताया कि लोग प्रॉपर्टी के साथ सोने व चांदी में भी निवेश करते हैं। वे इसका जरूरत के हिसाब से प्रयोग भी कर लेते हैं। इस तरह का रिवाज पिछले कई सालों से बढ़ा है। लोग करवा चौथ, धनतेरस या अन्य अवसर पर अपने बजट अनुसार सोने या चांदी के गहने खरीदता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed