फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Karnal police to investigate Sumit's shooting case

Panipat News: करनाल पुलिस करेगी सुमित को गोली मारने के मामले की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Karnal police to investigate Sumit's shooting case
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सिवाह गांव में भाकियू के पूर्व उप प्रधान सुमित को गोली मारने के मामले का पानीपत पुलिस ने खुलासा किया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया था। पुलिस का दावा था कि मुख्य आरोपी जितेंद्र से घायल की दोस्ती थी। लेकिन घायल के पिता गुरदेव ने सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि जितेंद्र से उनके बेटे की कभी कोई दोस्ती नहीं रही है। 10 दिन पहले पहली बार गांव के एक युवक के माध्यम से उनकी मुलाकात हुई थी। उन्होंने सीआईए-1 टीम पर आरोप लगाते हुए आईजी करनाल से मुलाकात की और जांच करनाल पुलिस से कराने की मांग की। जिसके बाद आईजी के आदेश के बाद जांच को करनाल पुलिस को सौंप दिया गया है।
थाना सेक्टर-29 क्षेत्र के सिवाह में 13 अक्तूबर की रात को घर से बाहर बुलाकर सुमित को कार सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। जिनका अभी भी शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। शुक्रवार को सीआईए-1 की टीम ने तीन आरोपियों को जितेंद्र निवासी मॉडल टाउन, सिवाह निवासी सचिन उर्फ रिकी, व जाटल गांव निवासी दीपक को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया था कि जितेंद्र और घायल सुमित की दोस्ती थी और वह एक साथ बैठकर शराब पीते थे। कई बार उनकी टोका-टोकी हुई थी। जिस कारण सुमित पर हमला किया था। पुलिस ने दावा किया था कि सुमित को सोमबीर नाम आरोपी ने गोली मारी थी।
विज्ञापन

पुलिस के इस खुलासे पर घायल सुमित के पिता अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रधान गुरदेव ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सीआईए-1 टीम ने डीएसपी और उच्चाधिकारियों को भी गुमराह किया है। गुरदेव ने बताया कि उन्होंने शनिवार को एडीजीपी करनाल से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच बदलवाने की मांग की। जिसके बाद इस मामले की जांच करनाल पुलिस को सौंप दी गई है। करनाल पुलिस शनिवार को रिमांड पर चल रहे आरोपियों को करनाल पुलिस ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल के परिजन खुलासे से संतुष्ट नहीं हैं और उन्होंने जांच दूसरी जगह से कराने की मांग की है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर मुकदमे की फाइल करनाल भेज दी गई है।
-संदीप, प्रभारी सीआईए-1।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed