फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Karnal Mandi remained closed, queues formed at Gharaunda Mandi

Panipat News: करनाल मंडी रही बंद, घरौंडा मंडी में लगी कतार

Thu, 16 Oct 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 16 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Karnal Mandi remained closed, queues formed at Gharaunda Mandi
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। घरौंडा सहित कई अनाज मंडियों में बुधवार को भारी भीड़ रही। बाहर सड़कों पर लंबा जाम लगा रहा। मंडियों के अंदर भी निकलना दुश्वार रहा। करनाल अनाज मंडी में बुधवार को खरीद बंद रही लेकिन वीरवार को धान बेचने के लिए शाम से ही किसान ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर गेट पर पहुंच गए। जिससे हाइवे के दोनों ओर सर्विस लेन पर लाइनें लग गई हैं। बुधवार की शाम तक जिले में कुल छह लाख 31 हजार 770 क्विंटल की खरीद की गई है, जिससे अब तक की कुल खरीद 65 लाख 54 हजार 990 क्विंटल तक पहुंच गई है।
धान की खरीद इन दिनों पीक पर है, दिवाली तक मंडियों में यही स्थिति देखने को मिल सकती है, करीब 60 प्रतिशत से अधिक खरीद हो चुकी है लेकिन किसान रात दिन धान की कटाई में जुटे हैं। हैफेड के जिला प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि एजेंसी की ओर से जितना भी धान खरीदा है, उसका उठान के हिसाब से शतप्रतिशत भुगतान 24 घंटे के अंदर किया जा रहा है। डीएफएससी को करीब 200 और हैफेड को 45 राइस मिलर्स आवंटित किए गए हैं, जो सभी खरीद कर रहे हैं। इनके राइस मिलर्स में धान पहुंच रहा है। किसी भी डिफाल्टर राइस मिलर को इस बार धान का आवंटन नहीं किया गया है। डीएफएससी से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम तक 40 लाख 62 हजार 750 क्विंटल का उठान कराया जा चुका है, जो कुल खरीद का 63 प्रतिशत है। अनाज मंडियों में अभी 23 लाख 97 हजार 240 क्विंटल धान पड़ा है, जिसका उठान किया जाना है।
विज्ञापन

मंडियों में किसानों को लूटा जा रहा है
रसूलपुर गांव के महेंद्र ने बताया कि इस समय मंडियों में धान की अधिकता के कारण राइस मिलर्स धान का सही भाव नहीं लगा रहे हैं, कोई 2000 लगा रहा है तो कोई 2100 रुपये प्रति क्विंटल में धान मांग रहा है। कोई अधिकारी, मार्केट कमेटी के प्रधान या सदस्य नहीं आ रहे किसान की मदद के लिए। किसानों को कम भाव देकर लूटा जा रहा है। कई कई दिन के बाद धान बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस क्विंटल कम निकल रहा धान
नगला मेघा गांव के मनोज सैनी ने बताया कि दो दिन पहले धान लेकर आए थे, अभी नहीं बिक पाया है। पहले से ही मौसम की मार से धान आठ से 10 क्विंटल प्रति एकड़ कम निकल रहा है, अब मंडियों में एमएसपी नहीं मिल रहा है, जिससे किसान इस बार धान की लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं। सरकार को इस मामले में ध्यान देकर किसानों की मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed