फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kariyana shopkeeper missing, bike and phone found in canal bank

करियाणा दुकानदार लापता, नहर किनारे में मिली बाइक और फोन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Kariyana shopkeeper missing, bike and phone found in canal bank
पानीपत। न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से दुकान के लिए घर से निकला एक करियाणा दुकानदार संदिग्ध हालात में लापता हो गया। उनकी बाइक महराणा के पास नहर किनारे खड़ी हुई मिली और थैले में उनका फोन भी मिला है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस ने नहर में गिरने की आशंका पर गोताखोर की मदद से शुक्रवार को नहर में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी मिलन सिंगला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी एंजल मॉल के पास एल-मार्केट में उनकी करियाणा की दुकान है। उसके पिता संदीप सिंगला चार अगस्त की शाम करीब सात बजे घर से बाइक पर सेक्टर 11 स्थित दुकान के लिए निकले थे, लेकिन वे दुकान पर नहीं पहुंचे। दुकान पर वह अपने दादा रोशनलाल के साथ बैठा हुआ था। साढ़े सात बजे उसने पिता को फोन किया तो उन्होंने कहा था कि वह दुकान के लिए सामान खरीद रहे है, कुछ देर में पहुंच जाएंगे। वह रात साढ़े आठ बजे तक नहीं पहुंचे तो उन्होंने तलाश शुरू की। वह फोन की लोकेशन के आधार पर महराणा नहर के पास पहुंचे तो उन्हें पिता की बाइक खड़ी मिली। थैले में पिता का मोबाइल था, लेकिन पिता का कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने पिता की तलाश करने के लिए पुलिस का सहयोग लिया है, उन्होंने आठ मरला चौकी पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed