फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Karan ran even after hurting his leg and getting his finger cooked, won the gold

पैर में चोट और अंगुली पकने के बाद भी दौड़े करण, जीता स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Karan ran even after hurting his leg and getting his finger cooked, won the gold
पानीपत। विजेता करण। - फोटो : Panipat
पानीपत। अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप से एक महीने पहले पैर में चोट लगने पर भी करण ने अभ्यास करना नहीं छोड़ा। उनके दाएं पैर की अंगुली तक पक गई। इसके बावजूद करण ने संयुक्त भारत खेल फाउंडेशन की ओर से नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेकर 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह 400 मीटर दौड़ में उनका पहला अंतरराष्ट्रीय पदक है।
विज्ञापन

करण के बड़े भाई आशीष ही उनके कोच हैं। आशीष ने ही करण को खेलों की ओर प्रोत्साहित किया। उन्हें रोज शिवाजी स्टेडियम में ले जाना शुरू किया। दौड़ लगवाई और एक धावक बनने में मदद की। हालांकि आशीष खुद एक मार्शल आर्ट चैंपियन है और लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं। छोटे भाई करण के साथ ही खुद भी तैयारी करते हैं। करण ने बताया कि पैर में दर्द रहने के बाद भी दिमाग में 21 से 25 नवंबर तक होने वाली अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप ही चलती रही। इसमें भाग लेने से वह चूक नहीं सकते थे। इसी से उन्हें हिम्मत मिली।
विज्ञापन

धावक बनने से पहले खेलते थे कबड्डी
धावक बनने से पहले करण कबड्डी खेलते थे। करण ने बताया कि स्कूल स्तर पर कबड्डी से उनकी शुुरुआत हुई। एक अच्छे रेडर बन गए थे, कई मुकाबले जीते। फिर धावक बनने की सोची और इसके लिए तैयारी शुरू की। करण के पिता अनिल कबड्डी के राष्ट्रीय खिलताड़ी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली खेल प्रतियोगिता में निखरी प्रतिभा
करण ने बताया कि उन्होंने पहली बार स्कूली खेल प्रतियोगिता के दौरान दौड़ के मुकाबले में भाग लिया था। बिंझौल में हुई खंड स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में पहली बार पदक जीता था। उसके बाद ही लगा कि वह धावक बन सकते हैं। करण का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 400 मीटर की दौड़ में रहा है। हालांकि वह 1600 मीटर दौड़ में भी भाग लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed