फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kanika Mann, the girl from Panipat, makes a smashing entry into the Bigg Boss 20 house; she is seen playing the role of a 'puppet master' on the very first day.

Panipat News: बिग बॉस 20 के घर में पानीपत की छोरी कनिका मान की धमाकेदार एंट्री, पहले ही दिन दिखी पपेट मास्टर की भूमिका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Kanika Mann, the girl from Panipat, makes a smashing entry into the Bigg Boss 20 house; she is seen playing the role of a 'puppet master' on the very first day.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। औद्योगिक नगरी पानीपत से निकलकर मनोरंजन जगत में अमिट छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री कनिका मान ने देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 20 के घर में धमाकेदार एंट्री की है। छह सितंबर को आयोजित ग्रैंड प्रीमियर में शो के होस्ट सलमान खान ने उनका स्वागत किया। कनिका ने शरारत गाने पर अपने डांस से दर्शकों का दिल जीत लिया और शो की पहली आधिकारिक कंटेस्टेंट बनीं। शो में प्रवेश के साथ ही उन्हें पपेट मास्टर की खास भूमिका सौंपी गई है।
मंच पर बातचीत के दौरान सलमान खान ने कनिका की तारीफ करते हुए उन्हें हरियाणा की छोरी कहकर दर्शकों से मिलाया। हाल ही में नागिन-7 में इच्छाधारी ड्रैगन (राधिका) का किरदार निभाने वाली कनिका से सलमान ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि बिग बॉस के बिना स्क्रिप्ट वाले घर में उनका ड्रैगन मोड कब ऑन होगा। सलमान ने यह भी खुलासा किया कि उनकी मां भी कनिका की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं।
विज्ञापन

पंजाबी म्यूजिक वीडियो से शुरू हुआ था सफर
पानीपत में जन्मी और चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से शिक्षित कनिका के लिए अभिनय की राह आसान नहीं थी। शुरुआती पारिवारिक झिझक के बाद उन्होंने 2015 में पंजाबी म्यूजिक वीडियो से कॅरिअर शुरू किया। इसके बाद रॉकी मेंटल और दाना पानी जैसी फिल्मों में काम किया। 2018 में बढ़ो बहू से टीवी में कदम रखा, लेकिन असल पहचान गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा के मुख्य किरदार से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनिका ओटीटी सीरीज रूहानियत और खतरों के खिलाड़ी 12 में भी अपना परचम लहरा चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर 73 लाख और फेसबुक पर 25 लाख से अधिक फॉलोअर्स वाली कनिका के लिए बिग बॉस का घर रणनीति और रिश्तों की नई परीक्षा साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed