फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kamal Rana, who reached Mumbai, will now be seen in serials

मुंबई पहुंचे कमल राणा अब धारावाहिकों में दिखेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 01:55 AM IST
विज्ञापन
Kamal Rana, who reached Mumbai, will now be seen in serials
पानीपत। कमल राणा ( दाए वाला) व साथ में अन्य। - फोटो : Panipat
पानीपत। रुपहले पर्दे का सपना लेकर मुंबई पहुंचे पानीपत के 22 वर्षीय कमल राणा अब धारावाहिकों में दिखेंगे। यह सफर आसान नहीं था। उन्हें कई बार मायूसी हाथ लगी लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। अब एक साथ तीन धारावाहिकों में वह अपनी अदाकारी का हुनर दिखाते नजर आएंगे।
विज्ञापन

‘साथ निभाना साथिया’ के साथ ही धारावाहिक ‘सिर्फ तुम’ में एक किरदार निभाने को मिला। अब सोनी सब पर धारावाहिक ‘सर मैडम’ में अतिथि का रोल भी कर रहे हैं। आने वाले धारावाहिक ‘गरुड़’ में भी कमल राणा देवता गंधर्व के किरदार में दिखाई देंगे।
विज्ञापन

कक्षा नौ में कमल ने संगीत की दुनिया में कदम रखा और कॉलेज में आते-आते खुद का म्यूजिक स्टूडियो खोल लिया। वह संगीत तैयार करते थे हालांकि उनका सपना अदाकारी का था। कमल ने बताया कि मुंबई पहुंचने तक का सफर काफी मुश्किल था, लेकिन उनके बड़े भाई कपिल राणा और अतुल राणा ने उनका पूरा साथ दिया। इससे उन्हें सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणवीं लहजे के कारण ऑडिशन में सुनने को मिला न
जुबान में हरियाणवीं लहजे के कारण कमल को चार ऑडिशन में न सुनने को मिला। तब उन्होंने अपने लहजे पर काम किया। करीब डेढ़ महीने तक अपनी भाषा पर काम किया। हिंदी बोलने का अभ्यास किया। हिंदी बोलने में आ रहे हरियाणवीं लहजे को हटाया। इसके साथ ही अपनी अदाकारी पर भी काम किया, जिससे सफलता हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed