{"_id":"6a1b3bbbe99990207e05e6e8","slug":"kamal-is-making-a-name-for-himself-in-weightlifting-panipat-news-c-244-1-pnp1006-158115-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: भारोत्तोलन में नाम रोशन कर रहे कमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: भारोत्तोलन में नाम रोशन कर रहे कमल
Sun, 31 May 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 31 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ी कमल। स्वयं
पानीपत। राजाखेड़ी गांव के कमल शर्मा भारोत्तोलन में पदक जीतकर जिले और गांव का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने जिला और राज्य स्तर पर 20 पदक जीते है। वह पिछले एक साल से भारोत्तोलन का अभ्यास कर रहे हैं। वह कोच राजू की देखरेख में भारोत्तोलन का अभ्यास कर रहे हैं। वह नंगला पार गांव के कैंब्रीज स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र है। उनके पिता धर्मबीर किसान और मां गृहिणी है। वह पिता धर्मबीर के प्रोत्साहित करने पर वे खेलों में भाग ले रहे हैं। साथ ही वह लगातार पदक जीत रहे हैं।
उन्होंने हाल ही में बहादुरगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। साथ ही उन्होंने जनवरी महीने में रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक अपने नाम किया है। खेलों के लिए परिवार की ओर से कमल को हर संभव सहयोग किया जा रहा है।
कोच राजू ने बताया कि मात्र एक साल के अभ्यास से कमल ने जिला और राज्य स्तर पर 20 पदक जीते है। यह अपने आप में एक अलग ही उपलब्धि को दर्शाता है। वह सुबह शाम मैदान में पहुंचकर मेहनत कर रहे हैं। वह वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए लगातार अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनके पास रोजाना 40 से 50 खिलाड़ी अभ्यास के लिए आते है। वह उन्हें भारोत्तोलन का बेहतर खेल प्रशिक्षण दे रहे हैं। वह लगातार मेहनत कर आगे भी पदक जीतकर जिले और गांव का नाम रोशन करेगा।
खिलाड़ी कमल ने बताया कि पिता के मार्गदर्शन और कोच के बेहतर प्रशिक्षण से उन्होंने आज इस मुकाम को पाया है। वह लगातार मेहनत कर पदक जीतते रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतना ही उनका लक्ष्य है। इसके लिए वह लगातार पसीना बहा रहे है।