{"_id":"6af5096dc6bd1d880d08bba7","slug":"kalpana-chawla-house-emerged-as-the-winner-in-the-basketball-competition-panipat-news-c-244-1-pnp1006-167415-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बास्केटबॉल स्पर्धा में कल्पना चावला हाउस रहा विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बास्केटबॉल स्पर्धा में कल्पना चावला हाउस रहा विजेता
विज्ञापन
बास्केटबॉल प्रतियेागिता में दमखम दिखाती खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : निरंतर मेहनत से तय होगा मंजिल का रास्ता
सनौली। राजकीय विद्यालय सनौली खुर्द गांव में बुधवार को इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि बीडीपीओ शक्ति सिंह, एडवोकेट जुगविंद्र मलिक, सरपंच संजय त्यागी, प्रधानाचार्य संजय रावल व विनोद रावल रहे।
लड़कियों की बास्केटबाॅल खेलकूद प्रतियोगिता में कल्पना चावला हाउस टीम प्रथम, सुभाष चंद्र हाउस द्वितीय और शहीद भगत सिंह हाउस टीम तृतीय रही। इसी तरह लड़कों की वालीबॉल प्रतियोगिता में सुभाष चंद्र हाउस टीम प्रथम, मेजर ध्यान चंद हाउस द्वितीय और शहीद भगत सिंह हाउस टीम तृतीय रही। इन विजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का संचालन डीपीई पूजा सरोहा की देखरेख में किया गया।
मुख्यातिथि बीडीपीओ शक्ति सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही खेलो से मेडल जीत कर अपने गांव, प्रदेश व देश का नाम रोशन करना एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विनोद रावल, रविंद्र आंतिल, सुरेश कादियान, हंस रावल, नवीन कुमार, धर्मबीर, नारायण दत्त, सुशील कुमार, गौत्तम सांगवान, आनंद कुमार व जसवंत मौजूद रहे।

बास्केटबॉल प्रतियेागिता में दमखम दिखाती खिलाड़ी। संवाद- फोटो : निरंतर मेहनत से तय होगा मंजिल का रास्ता
विज्ञापन