फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kaithal's Monu stood first in men's race and Ambala's Rimpi in women's race

Panipat News: कैथल के मोनू पुरुष दौड़ में और अंबाला की रिंपी महिला रेस में रहीं प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Kaithal's Monu stood first in men's race and Ambala's Rimpi in women's race
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल मैदान में वीरवार को तीन दिवसीय 59वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आगाज हुआ, जिसमें 100 के करीब महाविद्यालयों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें आरकेएसडी कॉलेज कैथल के मोनू ने 800 मीटर पुरुष दौड़ में और अंबाला की रिंपी ने महिला रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

केयू के खेल मैदान में आयोजित एथलीट मीट के पहले दिन लंबी कूद, हाई जंप, शॉट पुट, भाला फेंक, भिन्न दूरियों की दौड़ में 200 मीटर 800 मीटर 10000 मीटर 110 मीटर हर्डल्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें 800 मीटर पुरुष रेस में आरकेएसडी कॉलेज कैथल के मोनू ने प्रथम स्थान तो वहीं महिला रेस में गवर्नमेंट कॉलेज अंबाला कैंट की रिंपी
विज्ञापन

देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की लंबी कूद में गुरु नानक खालसा कॉलेज की गगनदीप कौर ने गोल्ड जीता और भाला फेंक में एसडी कॉलेज पानीपत के संदीप ने गोल्ड अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केयू स्पोर्ट्स कौंसिल के अध्यक्ष डॉ. सुभाष तंवर बतौर मुख्यातिथि तथा उपाध्यक्ष डॉ. किरण आंगरा ने एथलीट मीट का उद्घाटन किया। इसके पश्चात खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट में हिस्सा लेते हुए मुख्यातिथि को सलामी दी।
मुख्यातिथि डॉ. सुभाष तंवर ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने तथा सभी नियमों व विनियमों का सम्मान करने की प्रतिज्ञा दिलाई एवं मानसिक सुदृढ़ता के साथ प्रतिस्पर्धा में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि केयू की खेलों में एक अलग पहचान हैं, जो हाल ही में मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी में तीसरा स्थान प्राप्त होने पर स्पष्ट रूप से नजर आती है।

डॉ. किरण आंगरा ने सभी खिलाड़ियों को खेल में सच्ची निष्ठा से खेलने और पूरी मेहनत से खेलते हुए जीतने के लिए प्रेरित किया।
केयू खेल विभाग के निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने बताया की तीन दिनों तक चलने वाली इस एथलेटिक मीट का पुरस्कार वितरण समारोह आठ अप्रैल को केयू स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed