फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kabaddi player dies in road accident, six people injured

Panipat News: सड़क हादसे में कबड्डी खिलाड़ी की मौत, छह लोग हुए घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi player dies in road accident, six people injured
पानीपत। हिमाचल प्रदेश के नंगल डैम क्षेत्र में दो ट्रकों की टक्कर से कार सवार पानीपत के अहर गांव के एक खिलाड़ी की मौत हो गई। जबकि छह खिलाड़ी घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। उनको पीजीआई चंडीगढ़ में रेफर किया गया है। वे सभी कार में सवार होकर हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में एक प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन नंगल डैम और पीजीआई चंडीगढ़ रवाना हो गए।
विज्ञापन

हादसा शनिवार दोपहर बाद का है। मिली जानकारी के अनुसार राजाखेड़ी कबड्डी एकेडमी के खिलाड़ी शनिवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कार से जा रहे थे। वे जैसे ही नंगल डैम के पास पहुंचे तो उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। उसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। दो ट्रकों के बीच फंसने के कारण कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार खिलाड़ी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान अहर गांव के रितिक (25) की मौत हो गई। करनाल के जसौर खेड़ी के मोहित, अजय हुड्डा और यश समेत छह खिलाड़ी घायल हो गए। उनको स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। जहां तीन को पीजीआई रोहतक रेफर किर दिया। बताया जा रहा है कि रितिक राजाखेड़ी स्थित एक कबड्डी एकेडमी में अभ्यास करता था। वे दूसरे प्रदेशों में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिताओं में भाग लेने जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed