{"_id":"67cca28298b0d434430e8592","slug":"jyoti-became-the-best-player-in-the-sports-competition-panipat-news-c-244-1-pnp1001-133351-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: खेलकूद प्रतियोगिता में ज्योति बनी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: खेलकूद प्रतियोगिता में ज्योति बनी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
विज्ञापन
पानीपत। चौधरी देवीलाल कन्या पीजी महाविद्यालय सिवाह में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। सभी छात्राओं ने खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत रिले रेस, चाटी रेस, 400 मीटर रेस, 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, लेमन रेस, जेवलिन थ्रो, शॉटपुट, लंबी कूद सहित अन्य बहुत से कार्यक्रमों का आयोजन कराया गया जिसमें खिलाड़ी छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में ज्योति सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रही।
मुख्यातिथि अविनाश मलिक और विशिष्ट अतिथि काॅलेज प्रधान देवेंद्र सिंह कादियान रहे। प्राचार्या डॉ. सुमन लता ने अतिथियों का पुष्प देकर स्वागत किया। खेल कोच रजनी ने छात्राओं के मार्च पास्ट की अगुवाई की। कॉलेज प्रधान देवेंद्र सिंह कादियान ने विजेता छात्रों को मेडल पहनाए और पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के माध्यम से कॉलेज के गौरव को बढ़ाने का आह्वान किया। उन्हाेंने 21 हजार रुपये की इनाम राशि कॉलेज को दी। कॉलेज सचिव लाभ सिंह कादियान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मंच संचालन प्रोफेसर प्रियंका ने किया। इस अवसर पर उपप्रधान खुशदिल कादियान, पूर्व प्राचार्य कश्मीर सिंह ढिल्लो, सुभाष, मोनू पूनिया, ईश्वर सिंह, बलकार, पीटीआई कुलदीप सिंह व सुखबीर सिंह खेल तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।