फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   jwelars fraud, cheaque bounce case panipat

बड़ा ऑर्डर देकर स्वर्णकार सभा के प्रधान से युवक ने एक लाख फर्जी चेक देकर ठगे 1.9 लाख के गहने, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
jwelars fraud, cheaque bounce case panipat
हलवाई अट्टा के पास एक सुनार से सोने चांदी के गहने लेने आए युवक ने 1.9 लाख रुपये के गहने के बदले एक लाख का चेक दिया, जब पीड़ित ने वह खाते में लगाया तो वह बाउंस हो गया। वहीं, आरोपी युवक से संपर्क किया गया तो फोन स्विच ऑफ मिला। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी युवक ने बड़ी मात्रा में गहनों का आर्डर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में संजय वर्मा पुत्र प्रेम चंद वर्मा निवासी हलवाई अट्टा ने बताया कि वह स्वर्णकार सभा का प्रधान है। उसकी सोनी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। विगत रात्रि को हाजी अली नामक एक व्यक्ति उसकी दुकान पर आया। जिसने बड़ी मात्रा में सोने चांदी के जेवरात खरीदने की इच्छा जाहिर की। उक्त व्यक्ति ने दुकान में कुछ सोने के जेवरातों के डिजाइन आदि चेक किए तथा करीब 17 लाख रुपये के गहने का आर्डर दिया।
विज्ञापन

हाजी ने तीन सोने की अंगूठी वजन 32 ग्राम 910 ग्राम, एक सोने की चैन वजन 13 ग्राम तथा चार चांदी की चूड़ी वजन 10 ग्राम मौके पर ले ली तथा बदले में कोटक महेंद्रा बैंक एक चेक उसे दे दिया। जिस पर 1 लाख रुपये अमाउंट भरा हुआ था। उसे बताया गया कि वह अगली सुबह बाकी के 7 लाख रुपये देकर आर्डर किया गया सामान ले जाएगा। अगले दिन जब उसने बैंक में जाकर चैक बारे जानकारी हासिल की तो खुलासा हुआ है कि जिस खाते का उक्त चेक है, उसमें कोई भी धनराशि नहीं हैं। जब उसने आरोपी हाजी अली द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया तो वह भी स्वीच ऑफ आ रहा है। इस प्रकार हाजी अली ने उसे झांसा देकर 1 लाख 90 हजार की कीमत के जेवरात ठग लिए हैं। उसने अपने स्तर पर जांच की तो आरोपी हाजी अली गुरुदासपुर, पंजाब का रहने वाला है। थाना शहर केस दर्ज करके आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed