फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Justice directed to send proposal for two storey parking and four storey chamber building

जस्टिस ने दिया दो मंजिला पार्किंग और चार मंजिला चेंबर बिल्डिंग का प्रस्ताव भेजने का निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Justice directed to send proposal for two storey parking and four storey chamber building
पानीपत। जज अरविंद सागवान को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते हुए बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंदर व अन - फोटो : Panipat
पानीपत। बार एसोसिएशन में शनिवार को पानीपत के इंस्पेक्टिंग जज एवं हाईकोर्ट के जस्टिस अरविंद सांगवान ने वकीलों की बिल्डिंग का निरीक्षण किया। वकीलों की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और उन्हें पार्किंग एवं चेंबर का एस्टीमेट बनाकर प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए कहा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी सभी समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दूहन ने बताया कि मीटिंग हॉल में पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस अरविंद सांगवान के सामने वकीलों ने अपनी समस्याएं रखीं। जिनमें जूनियर वकीलों के लिए चेंबर्स, पांच दिवसीय सप्ताह, अलग से बार रूम और पार्किंग व्यवस्था इत्यादि की मांग की। लोक अदालत के लिए चेयरमैन और मेंबर नियुक्त करने की मांग की। जिसके बाद जस्टिस ने बिल्डिंग का निरीक्षण किया और वकीलों की पार्किंग की जगह पर ग्राउंड और बेसमेंट में पार्किंग व चार मंजिल चेंबर बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को प्रपोजल भेजने के लिए कहा। लोक अदालत के लिए जल्द चेयरमैन व मेंबर नियुक्त करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बार उप प्रधान सुनील वाधवा, सचिव संयम बत्रा, राजपाल कादियान, विनोद भांबरी, नकुल सिंह छोकर, विजय मलिक, प्रकाश गाहल्याण, नरेश अत्री समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed