फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Junior and Tuffy became an important part of my family

Panipat News: जूनियर और टफी बने मेरे परिवार का अहम हिस्सा

Wed, 27 Aug 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 27 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Junior and Tuffy became an important part of my family
पिल्लों के साथ विवेक सचदेवा। स्रोत : स्वयं
-----मेरा पेट मेरा दोस्त------
विज्ञापन


मेरा बचपन से पिल्लों के साथ लगाव रहा है। इसलिए मैं नई पहल वेलफेयर सोसाइटी से जुड़ा हुआ हूं। जहां लगातार पिल्लों व अन्य बेजुबानों की मदद की जाती है। दो साल पहले मैंने अपनी गली से दो पिल्लों को घर पर रखना शुरू कर दिया। फिर परिवार के सदस्यों ने मिलकर इनका नाम जूनियर और टफी रखा। दोनों शुरुआती दिनों में परिवार व मेरे साथ इनके घुलने-मिलने में समय लगा लेकिन अब धीरे-धीरे वे परिवार का अहम हिस्सा बन चुके हैं।

परिवार के सभी सदस्य उनकी देखभाल करते हैं। सुबह के समय नहलाना, खाना-खिलाना सब मैं करता हूं। दिन में जब मैं काम पर जाता हूं तो पूरा दिन मेरे परिवार के सभी सदस्य उनकी देखभाल करते हैं। काम से आने के बाद वे फिर से मेरे साथ रहने लगते हैं। परिवार में सबसे ज्यादा लगाव उनका मेरे साथ है। शाम को दोनों मेरे साथ ही खाना खाते हैं। जूनियर व टफी दोनों शाकाहारी खाना खा लेते हैं। उन्हें खाने में ज्यादातर घर का बना खाना रोटी, पनीर, सलाद, फल दिया जाता है लेकिन दोनों को सबसे ज्यादा चावल और लस्सी पसंद है। उन्हें मिठाई कभी-कभी दी जाती है। क्योंकि मिठाई पिल्लों की सेहत के लिए नुकसानदायक होती है।
विज्ञापन

प्रस्तुति- विवेक सचदेवा, मॉडल टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed