फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Junaid threatened again, you got saved this time, you won't be saved next time

Panipat News: जुनैद ने फिर धमकाया, इस बार बच गए अगली बार नहीं बचोगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 03:50 AM IST
विज्ञापन
Junaid threatened again, you got saved this time, you won't be saved next time
पानीपत। साले के घर फायरिंग करने वाल यूपी के शामली निवासी कुख्यात बदमाश जुनैद पानीपत पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। फायरिंग के बाद पुलिस उसकी तलाश का दावा कर ही है। वहीं, आरोपी ने एक बार फिर अपने साले को फोन कर धमकी दी है। फोन पर उसने कहा इस बार तो बच गए अगली बार नहीं बचोगे। फायरिंग और फोन पर धमकी मिलने के बाद से ही पूरा परिवार दहशत में है। नदीम का कहना है कि इससे पहले भी वह सोशल मीडिया पर धमकी दे चुका है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश में सीआईए की टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन

शामली के तितरवाडा निवासी जुनैद ने मंगलवार को अपने साले नदीम निवासी गढ़ी बेसिक के घर में घुसकर फायरिंग की थी। फायरिंग की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सनौली थाना पुलिस ने शिकायत पर जुनैद और उसके दो साथियों इनसार और सारूक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। इसके लिए सीआईए की तीनों टीमों को भी लगाया गया था। दो राज्यों में पुलिस दबिश दे रही हैं। अभी तक पुलिस जुनैद और उसके साथियों का कोई सुराग नहीं तलाश पाई। वहीं आरोपी ने एक बार फिर से उन्हें धमकी दी है। नदीम ने बताया कि फायरिंग के बाद भी आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर धमकी दी। साथ ही फोन कर धमकी दे रहा है। जुनैद ने फोन कर कहा कि इस बार वह बच गए, लेकिन अगली बार नहीं बचेगा। इससे उनका पूरा परिवार दहशत में है। ब्यूरो
विज्ञापन

----
-पहले इंस्टाग्राम पर जुनैद बाबा से आईडी बनाकर कई बार दी धमकी
नदीम ने बताया कि जुनैद ने इंस्टाग्राम पर जुनैद बाबा नाम से आईडी बना रखी है। एक माह पहले उसने एक वीडियो जारी कर उन्हें धमकी दी थी। जिसकी शिकायत थाना पुलिस से लेकर पुलिस अधिकारियों तक की गई थी लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया था। इससे जुनैद का हौसला लगातार बढ़ता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वेस्ट यूपी और पानीपत में जुनैद के खिलाफ मुकदमे दर्ज
आरोपी जुनैद के खिलाफ वेस्ट यूपी के शामली, बागपत और पानीपत में 17 मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें मारपीट, आर्म्स एक्ट, लूट, डकैती और जानलेवा हमले के मामले शामिल हैं। इसके साथ ही शामली के झिंझाना और बागपत के छपरौली थाने में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी मुकदमे दर्ज है। इसी माह सहारनपुर में हुई एक फायरिंग की वारदात में भी उसका नाम आया था।

----
वर्जन
जुनैद और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए की टीमों को लगाया गया है। आरोपी की तलाश में हरियाणा और यूपी में कई स्थानों पर दबिश दी गई। फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं लग रहा। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
-नरेंद्र कादियान, डीएसपी समालखा।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed