फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Jumped into the canal with a friend after a fight, friend missing

पानीपत: झगड़ा होने पर दोस्त को नहर में लेकर कूदा, दोस्त लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Jumped into the canal with a friend after a fight, friend missing
पानीपत। बतरा कॉलोनी के पास दिल्ली पैरलल नहर में लापता हुए व्यक्ति का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। व्यक्ति को नहर में डुबोने का आरोप उसी के दोस्त पर लगा है। आरोप है कि दोस्त झगड़े के बाद उसे लेकर नहर में कूद गया था। इसके बाद खुद तो बाहर आ गया, लेकिन वह बह गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाशी कर रही है। अब तक उसका पता नहीं चला है। परिजनों ने आरोपी दोस्त की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस को दी शिकायत में अर्जुन नगर निवासी सुदेश ने बताया कि 27 अगस्त को उसका पति शिव प्रकाश नहर पर नहाने गया था। वह इसके बाद घर नहीं लौटा। उसने नहर पर पहुंचकर अपने पति के बारे में लोगों से पूछताछ की। कुछ लोगों ने उसे बताया कि शाम को बतरा कॉलोनी निवासी राकेश और शिव प्रकाश का नहर पर झगड़ा हुआ था। झगड़े में राकेश ने उसको पकड़ लिया और दोनों नहर में कूद गए। इसके बाद राकेश तो बाहर निकल कर आ गया मगर शिव प्रकाश बाहर नहीं निकल पाया। बताया जा रहा है कि शिवप्रकाश राकेश का दोस्त था। परिजनों को शक है कि राकेश ने ही शिवकुमार को नहर में डुबोया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed