फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Judo player committed suicide by hanging himself

Panipat News: जूडो खिलाड़ी ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Judo player committed suicide by hanging himself
पानीपत। जूडो की अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी ने फंदा लगाकर जान दे दी। खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर सुमेधा (17) का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन हो गया। तीन महीने पहले इटली में आयोजित प्रतियोगिता में उसे खेलने जाना था, लेकिन पैसों का प्रबंध नहीं होने के कारण खेलने नहीं जा सकी। नतीजतन मानसिक तौर पर बीमार रहने लगी और फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

काबड़ी रोड स्थित गोपाल कॉलोनी के रहने वाले किताब सिंह ने बताया कि उसने सात साल की उम्र से ही बेटी सुमेधा को जूडो का अभ्यास कराना शुरू कर दिया। 10 साल लगातार अभ्यास कर ब्लैक बेल्ट बनी सुमेधा वाकई बेटों से बेहतर बन गई थी। बुधवार अलसुबह बेटी सुमेधा ने कई बार खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला तो रोशनदान से झांक कर देखा। सामने पंखे पर चुन्नी से बंधे फंदे पर झूलती बेटी को देख हिम्मत जवाब दे गई। पड़ोसियों की मदद से बेटी को फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सुमेधा के ताऊ सत्यनारायण की लगभग छह माह पहले मौत हो गई थी। छमाही की रस्म में शामिल होने के लिए मंगलवार को सुमेधा खुद मां अनीता को रोहतक जाने के लिए बस में बैठाकर आई थी। फिर अभ्यास करके सो गई। शाम चार बजे उठी तो पिता किताब सिंह से कहा मेरा शरीर दर्द कर रहा है। शाम को दवा लेने के बाद फिर से सोने के लिए ऊपर कमरे में चली गई, उसके बाद बेटी ने दरवाजा हीं नहीं खोला। सिर्फ उसके फाेन में गाने बजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
वीरेंद्र सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed