{"_id":"62699d4fbaf223105c59a7ab","slug":"job-fair-610-students-took-part-panipat-news-knl1063538146","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉब फेयर : 610 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जॉब फेयर : 610 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन
पानीपत। विद्यार्थियों के जानकारी देते हुए अतिथि व साथ मौजूद प्रोफेसर।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई में लगे जॉब फेयर में 610 छात्रों ने लिया भाग
फोटो संख्या-24 व 25-
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जीटी रोड पानीपत में अप्रेंटिस एवं जॉब फेयर का आयोजन किया गया। इसमें शिरोकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, लेजर मेडिकेयर, मैट ब्रेक इंडिया लिमिटेड, मनेटा आटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड, पार्क इंडस्ट्रीज, वर्धमान क्रिएशन, स्पार्टन क्रिएशन एवं बरानो पैक पानीपत कंपनियों ने भाग लिया। लगभग 610 छात्रों का अप्रेंटिसशिप एवं जॉब के लिए साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार देने के उपरांत छात्र बड़े ही खुश नजर आ रहे थे।
जिला नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि यह आईटीआई का चौथा आयोजन था, जिसमें पास आउट छात्रों ने दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने बताया कि जिला उपायुक्त सुशील सारवान समय-समय पर आईटीआई का दौरा करते रहते हैं और चाहते हैं कि सभी आईटीआई पास छात्रों को रोजगार मिलना चाहिए।
आईटीआई के प्लेसमेंट ऑफिसर रमेश वर्मा ने बताया कि इससे पहले भी हम 585 छात्रों को चार रोजगार मेलों के माध्यम से जॉब दिलवा चुके हैं और इस महीने में भी लगभग 250 छात्रों का चयन होना लगभग तय है। इस मौके पर संस्थान की वरिष्ठ वर्ग निर्देशिका रंजना शर्मा, अशोक कुमार, संदीप कुमार, नीलम देवी, कृपाल सिंह, सुशील कुमार व महेंद्र धनिया मौजूद रहे।

पानीपत। मौजूद विद्यार्थी।- फोटो : Panipat
विज्ञापन