फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   jnu mater

जेएनयू का मामला भड़का, फूंका पुतला

Wed, 17 Feb 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Wed, 17 Feb 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
jnu mater
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय मामले का चौतरफा विरोध शुरू हो गया है। जिला बार एसोसिएशन के वकीलों के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मिलकर एकता व अखंडता भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और आर्य समाज के लोगों ने अफजल गुरु का पुतला फूंका और उपायुक्त के माध्यम आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को उपायुक्त को जेएनयू के मामले में मांग पत्र सौंपा। प्रधान राजेश शर्मा व सचिव रोहित कुंडू ने कहा कि जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय का मुद्दा चर्चित है और कुछ लोग भारत में रहकर देश विरोधी नारेबाजी कर दुष्प्रचार करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


ऐसे लोगों के चलते देश की एकता व अखंडता पर असर पड़ सकता है। ऐसे में असामाजिक मुद्दों को भड़काने वालों पर तुरंत प्रभाव कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने से भाईचारा व प्रेम भावना बनी रह सकती है। इस मौके पर पूर्व प्रधान एडवोकेट प्रकाश गाहल्याण, रघबीर सैनी, जसबीर मान, अमित राठी, जोगिंद्र मलिक, विश्वजीत, प्रदीप, पवन सैनी, राजेश अहलावत, दीपक सचदेवा, उमेद अहलावत, अशोक शर्मा, अशोक शर्मा, विनेश व अभिषेक शर्मा मौजूद रहे।

अफजल का पुतला फूंका, डीसी को सौंपा ज्ञापन
शहीद भगत सिंह ब्रिगेड, आर्य समाज व पानीपत की अन्य संस्थाओं ने अफजल गुरु का पुतला फूंका और डीसी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

जिसकी नेतृत्व जोन प्रभारी नवीन नैन व जिला प्रभारी अंकित तेहरी ने किया। उन्होंने कहा कि जेएनयू में अफजल गुरु को शहीद बताकर कार्यक्रम आयोजन करना व पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाना गलत है।


कुछ असामाजिक लोग देश का माहौल खराब करना चाहते हैं। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन देशद्रोहियों को यहां से बाहर निकाल देना चाहिए। ऐसा नहीं होता है तो वे अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करने को तैयार रहेंगे। इस मौके पर शहरी प्रभारी होशियार सिंह बावा, ग्रामीण प्रभारी सुशील कत्याल, देवेेंद्र देशवाल, जितेंद्र देशवाल, प्रवीण शर्मा, बिल्लू पहलवान, डॉ. राजपाल, एडवोकेट जगदीप घनघस व महेंद्र प्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed