फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   JJP to celebrate Sant Kabir Jayanti on the 12th.

Panipat News: जजपा 12 को मनाएगी संत कबीर जयंती समारोह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
JJP to celebrate Sant Kabir Jayanti on the 12th.
बैठक में पत्रकारों से बात करते एससी सेल के प्रदेश प्रभारी रमेश खटक और देवेंद्र कादियान। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जननायक जनता पार्टी (जजपा) 12 जुलाई को रोहतक में राज्य स्तर पर संत कबीर दास जयंती समारोह मनाएगी। इसमें प्रदेशभर से कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह जजपा का इस साल का पहला बड़ा कार्यक्रम होगा।
इसके लिए जजपा के जाटल रोड स्थित जिला कार्यालय में एससी सेल के प्रदेश प्रभारी रमेश खटक की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक की। जिला स्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ हर विषय पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई।
विज्ञापन

जजपा के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र कादियान ने कहा कि प्रदेश में पार्टी के प्रति जनता का विश्वास और जुड़ाव एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग किन्हीं कारणों से दूर चले गए थे, अब जजपा की नीतियों और सकारात्मक विचारधारा से प्रभावित होकर वापस लौट रहे हैं। कादियान ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हरियाणा में असली विपक्ष की भूमिका केवल जजपा ही निभा रही है। अन्य पार्टियां सरकार के खिलाफ एक शब्द भी बोलने को तैयार नहीं हैं। पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जनता से जुड़े हर मुद्दे को जोर-शोर से उठा रहे हैं। एससी सेल के प्रदेश प्रभारी रमेश खटक ने बताया कि रोहतक में होने वाले इस राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला होंगे। उन्होंने पानीपत से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को रोहतक पहुंचने का आह्वान किया। बैठक की शुरुआत में जजपा नेता देवेंद्र कादियान के सहायक विक्रम के एक आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर राम निवास पटवारी, संदीप इंदौरा, महावीर कश्यप, सतबीर मलिक भगत, कप्तान नौल्था, सुधीर जागलान, सुनील दुग्गल, संगीत जोगी, दिलावर डिमाना, मनबीर डिवाना, बलराज देशवाल (इनसो), कार्यालय सचिव लहणा सिंह, सरिता मोर, अतुल हांडा, रोहित मलिक और विशाल रिसालू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed