{"_id":"698b9d72667888086f0ace17","slug":"jiva-foundation-will-adopt-39-tb-patients-panipat-news-c-244-1-pnp1007-152043-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जीवा फाउंडेशन संस्था 39 टीबी मरीजों को लेगी गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जीवा फाउंडेशन संस्था 39 टीबी मरीजों को लेगी गोद
विज्ञापन
पानीपत। जिले में बिगड़ी टीबी मरीजों को गोद लेने के लिए दिल्ली की जीवा फाउंडेशन संस्था आगे आई है। हाल में जिले में 178 बिगड़ी टीबी के मरीज हैं इनमें से संस्था करीब 39 मरीजों को गोद ले सकती है।
संस्था 17 फरवरी को जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचेगी और बिगड़ी टीबी मरीजों के मिलेगा और उन्हें गोद लेनी की प्रक्रिया को पूरा करेगी। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. लाभ सिंह ने बताया कि निक्षय मित्र योजना के तहत जनप्रतिनिधियों को टीबी मरीजों को निक्षय मित्र बनाए जा रहे हैं।
इसी के तहत दिल्ली की जीवा फाउंडेशन संस्था आगे आई है। संस्था करीब 39 बिगड़ी टीबी मरीजों को गोद ले सकती है, इससे ज्यादा मरीजों को भी संस्था गोद ले सकती है। अभी संस्था की तरफ से 39 मरीजों के अनुसार ही उनकी दवा, आहार किट का सामान जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया है। अब संस्था 17 फरवरी को जिला नागरिक अस्पताल में आएगी और बिगड़ी टीबी मरीजों से मुलाकात करेगी।
विज्ञापन
जिले के जनप्रतिनिधि नहीं आ रहे आगे
डॉ. लाभ सिंह ने बताया कि टीबी मरीजों को निक्षय मित्र बनाने के लिए वे जिले में विधायक, मेयर, ग्राम सचिव सभी के मिल चुके हैं लेकिन कोई भी टीबी मरीजों को गोद लेने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। सभी जनप्रतिनिधि केवल आश्वासन देने तक सीमित हैं कि वे टीबी मरीजों को गोद लेंगे लेकिन अभी तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने टीबी मरीजों को गोद नहीं लिया है। संवाद