{"_id":"68a4f282e8765eeb5503d5f4","slug":"jhelum-express-is-four-and-a-half-hours-late-passengers-are-upset-panipat-news-c-244-1-pnp1011-142198-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: झेलम एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे लेट, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: झेलम एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे लेट, यात्री परेशान
विज्ञापन
पानीपत। ट्रेनों का देरी से पहुंचना यात्रियों की परेशानी का सबब बन गया है। मंगलवार को झेलम एक्सप्रेस समेत 12 ट्रेनें देरी से पहुंची। झेलम एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी पहुंची। ऐसे में यात्री घंटों तक अपनी ट्रेनों का इंतजार करते रहे।
यात्री सुदेश और अभिनव ने बताया कि ट्रेनें देरी से आ रही है। काफी समय से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। ट्रेन का इंतजार कर भी थक चुके हैं। इतना लंबा इंतजार कर हर कोई थक जाता है। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर रेलवे स्टेशन पर आना चाहिए ताकि यात्री लंबा इंतजार कर परेशान भी ना हो और समय से अपने गंतव्य पर पहुंच भी जाए। 10 से 15 मिनट इंतजार करना कोई बड़ी मुश्किल नहीं लेकिन घंटों तक इंतजार भारी हो जाता है।
ये ट्रेनें पहुंची देरी से
झेलम एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी से पहुंची। कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू 1:32 घंटे की देरी से पहुंची। हिमाचल एक्सप्रेस 1:17 घंटे की देरी से पहुंची।फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस 58 मिनट की देरी से पहुंची। अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 56 मिनट की देरी से पहुंची। पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से पहुंची। मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस 44 मिनट की देरी से पहुंची। मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस 37 मिनट की देरी से पहुंची। टाटानगर एक्सप्रेस 38 मिनट की देरी से पहुंची। जम्मू मेल 27 मिनट की देरी से पहुंची। नेताजी एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से पहुंची। जम्मू तवी एक्सप्रेस 28 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
वर्जन :
कुछ ही ट्रेनें रेलवे स्टेशन पर देरी से पहुंची। जिससे यात्रियों को स्टेशन पर थोड़ा लंबा इंतजार भी करना पड़ा। स्टेशन पर यात्री इंतजार करते हुए मायूस नजर आए। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध है ताकि यात्रियों को कोई परेशानी ना हो।
-रमेश चंद्र, रेलवे स्टेशन वरिष्ठ अधीक्षक