{"_id":"6ae5046b5ac84698390b916d","slug":"jewelry-and-watch-worth-15-lakh-swindled-from-an-elderly-person-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166874-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बुजुर्ग से डेढ़ लाख के गहने और घड़ी की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बुजुर्ग से डेढ़ लाख के गहने और घड़ी की ठगी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। थाना चांदनी बाग क्षेत्र की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने बुजुर्ग को अपनी बातों में उलझाकर सोने की अंगूठी और घड़ी ठग ली। वारदात के समय त्रिलोचन सिंह घर के बाहर खड़े थे। आरोपी उनसे 10 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी और घड़ी उतरवाकर ले गया। इनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
त्रिलोचन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वह घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान एक युवक उनके पास आया और बातचीत में उलझा लिया। युवक ने धीरे-धीरे उनका विश्वास जीत लिया और उनके हाथ से सोने की अंगूठी व घड़ी उतरवा ली। कुछ देर बाद उन्हें सामान गायब होने का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना चांदनी बाग प्रभारी रेखा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।