{"_id":"6a9dcb54627df51d160c0b08","slug":"jewelry-and-mobile-phone-stolen-after-breaking-the-lock-of-a-locked-house-panipat-news-c-244-1-pnp1006-163675-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बंद मकान का ताला तोड़कर जेवरात और मोबाइल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बंद मकान का ताला तोड़कर जेवरात और मोबाइल चोरी
विज्ञापन
समालखा। पंचवटी कॉलोनी की गली-4 में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन चोरी कर लिया। महिला के मंदिर से वापस लौटने पर वारदात के बारे में पता चला। शिकायत के आधार पर समालखा थाना पुलिस ने चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पंचवटी कॉलोनी निवासी प्रीति देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चार सितंबर की रात करीब 10:15 बजे अपने मकान पर ताला लगाकर शिव मंदिर गई थी। मध्यरात्रि के समय जब वह वापस लौटीं तो मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
जांच करने पर कमरे में रखी अलमारी से करीब दो ग्राम वजन की सोने की बाली, 62 ग्राम वजन के दो चांदी के कड़े, छह ग्राम की चांदी की पाजेब और एक मोबाइल फोन गायब मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देकर चोरी हुआ सामान बरामद करने और अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।