{"_id":"64f0f397a5e426c25a09ef24","slug":"je-and-clerk-had-sold-1460-quintal-scrap-panipat-news-c-244-1-pnp1003-5153-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जेई और क्लर्क ने बेचा था 14.60 क्विंटल स्क्रैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जेई और क्लर्क ने बेचा था 14.60 क्विंटल स्क्रैप
विज्ञापन
पानीपत/मतलौडा। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) की थर्मल स्थित स्टील स्ट्रक्चर वर्कशाॅप से स्क्रैप चोरी का धंधा क्लर्क से लेकर एक्सईएन तक के अधिकारी लंबे समय से चला रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि क्लर्क और जेई ने एक्सईएन के हिस्से का स्क्रैप कैंटर में निकालने से पहले अलग से एक पिकअप गाड़ी में करीब 14.60 क्विंटल स्क्रैप बेच दिया था। पुलिस को मतलौडा में कबाड़ी की दुकान पर सीसीटीवी फुटेज में दोनों दिखाई दिए। पुलिस ने कबाड़ी विकास को गिरफ्तार कर पिकअप और स्क्रैप को बरामद किया है। आरोपी जेई व क्लर्क को थर्मल चौकी पुलिस ने कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में एक्सईएन की भूमिका की भी पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी एक्सईएन अभी फरार है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। वहीं एसडीओ को प्राथमिक जांच में ही बाहर निकाल दिया गया।
थर्मल चौकी प्रभारी सतविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थर्मल के पास स्थित एचवीपीएनएल की स्टील स्ट्रक्चर वर्कशाॅप से स्क्रैप चोरी किया गया है। यह स्क्रैप एक कैंटर में लोड कर उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। उन्होंने थर्मल बाईपास पर नाकाबंदी कर एक कैंटर की तलाशी ली। कैंटर चालक मुजफ्फरनगर के ककरोली निवासी जरीफ व खोजकीपुर गांव निवासी ऋषिपाल से पूछताछ कर तलाशी ली तो कैंटर में कबाड़ मिला। उन्होंने इस स्क्रैप को मुजफ्फरनगर ले जाने के बारे में स्वीकारा। पूछताछ में पता चला कि इस पूरे खेल में एक्सईएन नरेश कुमार, जेई ऋषिपाल व क्लर्क बजरंगबली भी शामिल हैं। पुलिस ने जेई ऋषिपाल व क्लर्क बजरंग बली को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने इसमें एक्सईएन नरेश कुमार का भी हाथ होने की बात कही। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
पुलिस ने जेई ऋषिपाल और क्लर्क बजरंगबली से पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि एक्सईएन के कहने पर एक कैंटर में स्क्रैप निकाला था। उन्होंने इससे पहले एक पिकअप में करीब 14.60 क्विंटल स्क्रैप निकाल लिया था। उन्होंने मतलौडा में कबाड़ी विकास को करीब 35 हजार रुपये में बेच दिया। पुलिस ने कबाड़ी की दुकान पर सीसीटीवी की जांच की तो दोनों नजर आए। पुलिस ने इसमें कबाड़ी विकास को गिरफ्तार कर लिया और दुकान से 14.60 क्विंटल स्क्रैप और पिकअप बरामद कर लिया।
विज्ञापन
थर्मल चौकी प्रभारी एएसआई सतविंद्र ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ की जा रही है। आरोपी एक्सईएन नरेश फरार है। उसकी धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है। इस मामले में संदेह के आधार पर अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।