फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   JCB contractor killed in transaction dispute

लेनदेन के विवाद में जेसीबी ठेकेदार की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
JCB contractor killed in transaction dispute
समालखा। लेनदेन के विवाद में शुक्रवार की रात गांव जौरासी के खेतों में जेसीबी ठेकेदार की खेतों में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जब तक परिजन खेत तक पहुंचे, हत्या आरोपी ठेकेदार को कार में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लिया। जेसीबी ठेकेदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। अस्पताल में परिजनों ने आरोप लगाया कि जेबीसी ठेकेदार को पीटते वक्त हत्या आरोपियों ने वीडियो बनाई और पुलिस उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है। हालांकि ऐसा कोई वीडियो सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव धर्मगढ़ निवासी रमेश ने बताया कि उसका बड़ा भाई सतनाम जेसीबी से मिट्टी उठवाने का कार्य करता था। उसने गांव पावटी निवासी मनोज को भी गांव शेरा में मिट्टी दिलवाई थी। इसका भुगतान बकाया था। आरोप लगाया कि मनोज भुगतान करने में आनाकानी कर रहा था। समालखा निवासी मनीष शुक्रवार की सुबह 11 बजे मनोज के साथ हिसाब-किताब करने की बात कहते हुए सतनाम को अपने साथ ले गया।
विज्ञापन

शाम को सतनाम ने अपने साले रवि को कॉल कर बताया कि मनोज, मनीष और जौरासी निवासी कर्मबीर उसे कार में बैठाकर इधर-उधर घुमा रहे हैं। यह जानकारी रवि ने रमेश को दी। इस पर रमेश ने बड़े भाई सतनाम को कॉल की, लेकिन फोन बंद मिला। जब वे सतनाम की तलाश में समालखा पहुंचे तो वहां प्रवीन, सुरेंद्र एवं सोनू ने भी सतनाम की कॉल आने की बात बताई। इसके बाद सभी गांव जौरासी पहुंचे, जहां मनोज, कर्मबीर, मनीष एवं अन्य दो व्यक्ति सतनाम को कार में डालकर भाग निकले। पीछा करने पर आरोपी हनुमान मंदिर के पास कार छोड़कर फरार हो गए। कार में सतनाम गंभीर हालत में मिला, जिसे सरकारी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर आकर जान से मारने की धमकी दे चुका था मनोज
रमेश ने बताया कि बकाया भुगतान के लिए बड़ा भाई सतनाम कई बार मनोज को टोक चुका था, जिस पर मनोज उन्हें धमकी देने लगा। एक दिन मनोज घर आ गया और पूरे परिवार को जान से मारने धमकी दी थी।
कार की गैस खत्म होने पर छोड़कर भागे आरोपी
गांव जौरासी के खेत से सतनाम कार में डालकर आरोपी फरार हुए थे, लेकिन जौरासी रोड पर हुनमान मंदिर के पास कार की गैस खत्म हो गई। इस वजह से आरोपी सनताम को कार में ही छोड़कर फरार हो गए।
परिवार में पत्नी एवं तीन छोटे बच्चे
सतनाम की हत्या की सूचना लगते ही परिवार में मातम छा गया। शनिवार की सुबह से ही गांव के लोग समालखा थाना में एकत्रित होने लगे। मृतक की पत्नी सहित दो लड़के एवं एक लड़की है। छोटा बेटा मात्र एक वर्ष का है जबकि बड़ा सागर छह वर्ष का है।

मनीष, मनोज एवं कर्मबीर के खिलाफ नामजद समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बार शव परिजनों को सौंप दिया गया है। - नरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, समालखा

पानीपत। मृतक सतनाम की पत्नी अपने 1 साल के बच्चे के साथ सिविल अस्पताल पानीपत में विलाप करती हुई।

पानीपत। मृतक सतनाम की पत्नी अपने 1 साल के बच्चे के साथ सिविल अस्पताल पानीपत में विलाप करती हुई।- फोटो : Panipat

पानीपत। सिविल अस्पताल पानीपत में मौजूद मृतक सतनाम की बहन विलाप करती हुई।

पानीपत। सिविल अस्पताल पानीपत में मौजूद मृतक सतनाम की बहन विलाप करती हुई।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed