Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   JBM workers on strike, not picked up 300 tons of garbage

Panipat News: जेबीएम के कर्मी हड़ताल पर, नहीं उठा 300 टन कूड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
JBM workers on strike, not picked up 300 tons of garbage
असंध रोड फ्लाईओवर के नीचे लगे कुड़े के ढेर। संवाद - फोटो : संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जेबीएम कंपनी के करीब 250 कर्मी बुधवार को हड़ताल पर चले गए जिसके चलते शहर में डोर-टू-डोर कूड़े का उठान नहीं हो सका।
शहर में एक दिन में करीब 300 टन कूड़ा जमा हो गया। कंपनी के कर्मियों ने नगर निगम के डीएमसी से मिलकर मानदेय की मांग की। वहीं कंपनी ने नगर निगम की ओर से करीब सवा करोड़ रुपये का भुगतान न मिलने की बात कही। नगर निगम ने इन सबके बीच कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। नगर निगम और जेबीएम कंपनी के बीच खींचतान का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
जेबीएम कंपनी के कर्मियों ने बुधवार को डोर-टू-डोर कूड़ा उठान छोड़ दिया। कर्मी एकजुट होकर डीएमसी अरुण भार्गव से मिले। राजबीर और विनोद ने बताया कि उनको पांच महीने से मानदेय नहीं मिल पाया है। वे कंपनी अधिकारियों से मानदेय के लिए मिलते हैं तो उनको नगर निगम से भुगतान के बाद मानदेय देने की बात कही जाती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम और कंपनी के बीच विवाद का खामियाजा कर्मियों को भुगतना पड़ता है। उनको अपने घर का खर्च चलाना तक मुश्किल हो गया है। वहीं जेबीएम के कूड़ा उठान न करने पर इंसार बाजार समेत शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए।
विज्ञापन

जेबीएम कंपनी को शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान में 250 गाड़ी लगानी हैं। कंपनी अब तक 80 गाड़ी ही लगा पाई है। नगर निगम अधिकारी कंपनी के वाहनों की कई बार जांच कर चुके हैं। नगर निगम ने कंपनी पर अगस्त महीने में करीब 1.37 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। कंपनी का इन महीनों में 1.34 का बिल बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों ने कंपनी का बिल मंजूर नहीं किया। निगम ने कंपनी पर अक्तूबर महीने में फिर से सवा करोड़ रुपये का जुर्माना लगा दिया। नगर निगम अधिकारी जुर्माना राशि से वाहन खरीदने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed