फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   JBM workers now accused of setting garbage on fire

Panipat News: जेबीएम कर्मियों पर अब कूड़े में आग लगाने के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
JBM workers now accused of setting garbage on fire
पानीपत।
विज्ञापन

शुगर मिल की पीछे वाली दीवार से सटे न्यू आरके पुरम, मुखीजा कॉलोनी एरिया के खाली मैदानों में कूड़े में आग लगाई जा रही है। जिससे आसपास की आबोहवा दूषित हो रही है। इससे बंसी कॉलोनी, न्यू आरके पुरम और मुखीजा कॉलोनी के लोगों को दम तक घुटने लगा है।
वहीं, स्थानीय लोगों ने इसका आरोप जेबीएम के प्राइवेट रिक्शा चालकों पर लगाया है। उनका कहना है कि जेबीएम के प्राइवेट रिक्शा वाले यहां कूड़ा डालकर उसमें आग लगा जाते हैं। जिस पर निगम अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की जांच पड़ताल करेंगे। आरोप सिद्ध होते हैं तो वे कूड़े में आग लगाने वालों और कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। वहीं, वार्ड पार्षद बलराम मकौल ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया था। उन्होंने खुद पानी के कैंपर मंगवार आग बुझाई थी। ऐसा पहले भी हो चुका है। अब उन्होंने घोषणा की है कि जो भी वार्ड में इस कूड़े में आग लगाने वाले को पकड़वाएगा वे उसे 2100 रुपये का इनाम तक देंगे।
विज्ञापन


तीन कॉलोनियों के हजारों लोगों को घुट रहा दम:
कूड़े में आग लगने से उठने वाले जहरीले धुएं से वार्ड 18 की तीनों कॉलोनियों में रहने वाले हजारों लोगों को दम घुटने लगा है। ऊपर से स्मॉग और अब जहरीला धुआं लोगों को बीमारियों की ओर धकेल रहा है। खास तौर पर नवजात, छोटे बच्चे और वृद्ध दूषित हवा से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
हमारे कर्मचारी नहीं: जेबीएम
जेबीएम के कर्मचारी कूड़े में आग नहीं लगाते। ये किसी अन्य शरारती तत्व का काम है। उनके कर्मचारी कूड़ा सोनीपत के प्लांट में लेकर जाते हैं।
अजीत तिवारी, डिप्टी मैनेजर, जेबीएम।

वर्जन:
जेबीएम पर आरोप, होगी कार्रवाई: निगम
स्थानीय लोगों का कहना है कि कूड़े में आग प्राइवेट रिक्शा वाले लगा रहे हैं। वहीं, जेबीएम का दावा है कि प्राइवेट रिक्शा वाले उनके कर्मचारी हैं। लेकिन जब कूड़े में आग लगाने जैसा मामला सामने आता है तो कंपनी पीछे हट जाती है। अब इनको पकड़कर इन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गुरमीत सिंह, सफाई निरीक्षक, नगर निगम।
वर्जन:
जो पकड़वाएगा देंगे 2100 का इनाम: पार्षद
शुगर मिल के पीछे कूड़े में आग लगाई जा रही है। जिसे हम खुद बुझा रहे हैं। पहले भी ऐसा हो चुका है। अब वार्ड के लोगों से अपील है कि जो भी कूड़े में आग लगाने वाले को पकड़वाएगा उसे 2100 का इनाम दिया जाएगा।
बलराम मकौल, पार्षद, वार्ड 18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed