{"_id":"675a96c164164b21a00afbaa","slug":"jatin-selected-for-all-india-inter-university-karate-championship-panipat-news-c-244-1-sknl1016-128855-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जतिन का ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जतिन का ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप के लिए चयन
विज्ञापन
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज के दो खिलाड़ियों ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में तीन पदक जीतकर कॉलेज और जिले का मान बढ़ाया। कराटे की व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धाओं में 67 किलोग्राम भारवर्ग में जतिन सैनी ने रजत, 84 किलोग्राम भारवर्ग में दीपांशु रोहिला ने रजत और टीम फाइट में जतिन सैनी ने कांस्य पदक पर कब्ज़ा किया।
विजेता खिलाड़ियों का कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल, प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्षा डॉ. सुशीला बेनीवाल, प्रो. रेखा, प्रो. अंकुश मलिक, प्रो. आनंद, ग्राउंड्मैन प्रतापसिंह और अन्य प्राध्यापकों ने स्वागत किया। इनमें जतिन सैनी का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे टूर्नामेंट शिविर के लिए हो गया है। जतिन वैसे भी कराटे में राष्ट्रीय स्तर पर खुद का लोहा मनवा चुके हैं। इस मौके पर प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि जतिन और दीपांशु ने जो उपलब्धि हासिल की है, वह हर विद्यार्थी के लिए गौरव का विषय है। इस जीत के पीछे इनकी लगन और कड़ी मेहनत का हाथ है। खेलों में विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना अपने आप में गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इन खिलाडियों ने यही संदेश और प्रेरणा हम सभी को दी है।
डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि कराटे प्रशिक्षण और कराटे चैंपियनशिप के माध्यम से खिलाड़ियों के आत्मबल में वृद्धि होती है। समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन और लगन के कारण ही जतिन और दीपांशु ने इस मुकाम को हासिल किया है। इंटर-यूनिवर्सिटी स्तर पर पदक जीतना हर खिलाड़ी का स्वप्न होता है। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। कॉलेज को अपने खिलाड़ियों पर नाज है।
विज्ञापन
डॉ. सुशीला बेनीवाल ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धियों के बारे में बताया और कहा कि ऐसे खिलाड़ी बहुत कम होते है जो इतनी कम उम्र में बड़े कारनामे कर जाते है। इन खिलाड़ियों की कामयाबी का सफ़र बहुत लंबा है। वे अभी और बड़ा मुकाम हासिल करेंगे। जतिन और दीपांशु ने कहा कि उनकी जीत का श्रेय उनके माता-पिता, कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल, प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, प्रो. सुशीला बेनीवाल, प्रो. रेखा, प्रो. अंकुश और कॉलेज प्रशासन को जाता है। उनके माता-पिता सदा उनके साथ खड़े रहे है और कॉलेज से भी उन्हें भरपूर मदद और हौंसला मिला है। अब वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ना चाहते है और इसके लिए वे निरंतर अभ्यास में जुटे हुए है। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ सदस्य डॉ. एसके वर्मा, दीपक मित्तल मौजूद रहे।