फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Janseva Dal distributes ration and warm blankets to needy

Panipat News: जनसेवा दल ने जरूरतमंदों को राशन और गर्म कंबल किए वितरित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Janseva Dal distributes ration and warm blankets to needy
जरूरतमंदों को राशन व गर्म कंबल वितरित करते शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा। स्रोत : दल
पानीपत। जनसेवा दल ने मासिक राशन वितरण कार्यक्रम के तहत रविवार को जरूरतमंद कार्डधारकों को गुड़, शाल, गर्म कंबल वितरित किए। मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा रहे। उन्होंने जरूरतमंदों की सेवा के संकल्प की सराहना की और हरियाणा सरकार द्वारा घोषित सेवा योजनाओं का विवरण देकर लोगों से जिला नागरिक अस्पताल से लाभ उठाने का आग्रह किया। प्रधान कृष्ण मनचंदा और महासचिव चमन लाल गुलाटी ने मुख्यातिथि का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

धर्म प्रचारक युधिष्ठिर शर्मा ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर दल ने लगभग 1500 लोगों को केसर और इलायची वाला गर्म दूध बांटा गया ताकि लोगों में मद्यपान की वृत्ति हटे और दुग्धपान का आकर्षण बढ़े। महासचिव ने कहा कि दल और अपना आशियाना नगर में सेवा का मुख्य केंद्र है जो साधनहीन, जरूरतमंदों की मदद में सहयोग कर रहे हैं। राशन वितरण कार्यक्रम से पहले भजन सत्संग कार्यक्रम हुआ, इसमें मंच से राजेंद्र रतन ने गुरुबाणी के प्रसंग सुनाकर सभी को गदगद किया। भागवत भूषण राधे राधे महाराज ने भागवत के प्रसंग सुनाकर सबका हृदय भगवत चरणों में लगाया। ब्रह्मर्षि ने समुद्र सेतु निर्माण के समय गिलहरी के सहयोग के बारे में बताया। इस अवसर पर राकेश गांधी, राजू कथूरिया, शाम लाल खूंगर, अशोक अरोरा, प्रेम खुराना व अशोक मिगलानी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed