फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Jammu Mail to Katra begins operations

Panipat News: कटरा के लिए जम्मू मेल का संचालन किया शुरू

Sun, 21 Jun 2026 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 21 Jun 2026 03:55 AM IST
विज्ञापन
Jammu Mail to Katra begins operations
पानीपत। जम्मू मेल का संचालन जम्मू और कटरा के लिए लंबे अंतराल के बाद दोबारा से शुरू कर दिया गया है। रेलवे कार्य पूरा होने से पहले ट्रेन को केवल अंबाला के लिए चलाया जा रहा था। इसके बाद अब कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों को जम्मू-कश्मीर और माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए बड़ी राहत मिली है। शनिवार को पानीपत से जम्मू जाने के लिए करीब 130 यात्रियों ने अपनी सीटें आरक्षित कराई है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों द्वारा जम्मू मंडल में चल रहे कार्य के कारण ट्रेन को आगे नहीं भेजा जा रहा था। कार्य के पूरा होने के बाद ट्रेन को लंबे अंतराल के बाद जम्मू जाने के लिए मंजूरी मिली है। इस ट्रेन से यात्रियाें को केवल अंबाला तक ही जाकर आगे जाने के लिए अलग ट्रेन और टिकट खरीदना पड़ता था। गर्मी की छुट्टियों में बड़ी संख्या में यात्रियों द्वारा पहाड़ों की तरफ पलायन किया जा रहा है। ट्रेन के संचालन से यात्रियों को बड़ी सौगात मिली है। यात्रियों को इसकी सूचना मिलने के बाद आरक्षित सीटों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक रमेश चंद्र ने बताया कि जम्मू मेल ट्रेन का संचालन जम्मू और कटरा के लिए शुरू कर दिया गया है। यात्री जम्मू और कटरा जाने के लिए बड़ी संख्या में सीटों का आरक्षण करा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed