फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Jaihind took the accused of misbehavior with the police to the police station

Panipat News: पुलिस से दुर्व्यवहार के आरोपियों को बेड़ियों से बांधकर थाने ले गए जयहिंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Jaihind took the accused of misbehavior with the police to the police station
पानीपत। पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने व कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगवाने के आरोपी दो साथियों को बृहस्पतिवार को नवीन जयहिंद बेड़ियों में बांधकर शहर थाने लेकर पहुंचे। दोनों साथियों नवीन मलिक व जोगेंद्र को उन्होंने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उनसे बेड़ियों में लाने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि पुलिस के पास इतने पैसे व वाहन नहीं हैं कि वह दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले आते। उन्होंने पुलिस का काम आसान कर दिया है। पुलिस दोनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

जयहिंद ने कहा कि सरकार उनकी आवाज दबाना चाहती है। 2018 में भाईचारा यात्रा के दौरान उनके काफिले को रोका गया था। उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया था। वह इस केस में दो बार पानीपत एसपी से मिले। एसपी ने उन्हें जांच में निर्दोष माना और कोर्ट से जमानत मिल गई। अब पुलिस सरकार के दबाव में उनके साथियों को परेशान कर रही है। दोनों साथियों की गिरफ्तारी का दबाव बनाया जा रहा था। अब उनके साथी जेल में कैदियों की आवाज उठाएंगे। वहां भी अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे।
विज्ञापन


नवीन जयहिंद ने वर्ष 2018 में नशे के खिलाफ भाईचारा कांवड़ यात्रा निकाली थी। पानीपत पुलिस ने गाड़ियों की जांच कर कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। इन लोगों को उन्होेंने छुड़वा लिया था। इस दौरान पुलिस के साथ उनका विवाद हुआ था। जयहिंद ने गाड़ी का नंबर ट्रांसफर करने समेत सभी दस्तावेज पानीपत के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित मलिक व जोगेंद्र पर पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप है। इन पर केस भी दर्ज हैं। जिला कोर्ट ने इनकी जमानत याचिका खारिज की है। इन दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

- जाकिर हुसैन, प्रभारी, थाना शहर पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed