फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   jab subah 9 baje hee sachivaalay ke get par baith gae deesee aur let aane vaalon kee lagaee klaas

जब सुबह 9 बजे ही सचिवालय के गेट पर बैठ गए डीसी और लेट आने वालों की लगाई क्लास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
jab subah 9 baje hee sachivaalay ke get par baith gae deesee aur let aane vaalon kee lagaee klaas
पानीपत। लघु सचिवालय में बृहस्पतिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ड्यूटी के वक्त 9 बजे जिला उपायुक्त सुशील सारवान अचानक लघु सचिवालय के मुख्य द्वार पर जाकर बैठ गए। उन्होंने यहीं पर बैठकर लेट आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की जमकर क्लास ली। चेेतावनी दी कि भविष्य में कोई अपने कार्यालय में लेट पहुंचा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। कार्यालय से फील्ड में जाने वालों को भी सख्त हिदायत दी कि मूवमेंट रजिस्टर में एंट्री करने के बाद ही फील्ड में जाएं। बिना काम के फरलो मारने वालों पर कभी भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

डीसी सुबह 9 बजे औचक निरीक्षण के लिए लघु सचिवालय पहुंचे। उन्होंने प्रवेश करने के दो दरवाजों में से एक वीआईपी गेट की एंट्री को बंद करवा दिया। दूसरे गेट पर जहां से अधिकारियों और कर्मचारियों का आना-जाना हो रहा था, वहां पर डीसी खुद जाकर बैठ गए। इसके बाद उन्होंने वहां देर से आने वाले हर अधिकारी और कर्मचारियों की क्लास लगानी शुरू कर दी। डीसी ने 9:30 बजे तक यहीं बैठकर लेट आने वालों को नियम, कानून और समय का सख्ती से पाठ पढ़ाते नजर आए। इस दौरान उन्होंने एसडीएम वीरेंद्र कुमार ढूल को भी पूरे लघु सचिवालय के कार्यालयों में हाजिरी लेने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने देरी से आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े शब्दों में हिदायत दी और कहा कि भविष्य में इस प्रकार की लेटलतीफी नहीं चलेगी। इसका ध्यान रखा जाए। उन्होंने कार्यालयों में फॉर्मल कपड़े पहनने और सभ्यता के साथ पेश आने की भी हिदायत दी और कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने साथ अपना परिचय पत्र भी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-18
अल्टीमेटम के बाद भी एनडीसी फाइलों का सप्ताह बाद भी नहीं हुआ निपटान
- एक सप्ताह में 400 निपटाई, अब भी लंबित हैं 1350 फाइलें
- शनिवार-रविवार नहीं मिलेगी छुट्टी, कर्मियों ने कभी इंटरनेट स्लो तो कभी लाइट की समस्या को बताया बाधा
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। नगर निगम आयुक्त के सख्त निर्देशों के बाद भी प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में पेंडिंग एनडीसी फाइलों का सप्ताह बाद भी निपटान नहीं हो सका है और न ही कोई कार्रवाई की गई है। बृहस्पतिवार को उप निगम आयुक्त ने आयुक्त के समक्ष फिर से 1350 फाइलों को चिट्ठा पेश किया। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में कुल 400 फाइलों का ही निपटान हो पाया। इसके बाद फिर से करीब 400 नई फाइलें आ गई। जिस पर आयुक्त ने कहा कि जब तक पेंडिंग फाइलों का निपटारा नहीं होता तब तक वार्ड क्लर्कों को शनिवार और रविवार को काम करना होगा। इसके बाद उप निगम आयुक्त ने सभी क्लर्कों को पत्राचार तक किया है। जिसमें पेंडिंग फाइलों के निपटान पर सख्त हिदायत जारी की गई है।
इस बावत उप निगम आयुक्त ने बताया कि टैक्स ब्रांच में कई बार इंटरनेट के धीमा चलने तो कभी लाइट की समस्या रहने से भी काम में बाधा आती है। इसके लिए भी प्रबंध करवाए जाएंगे ताकि काम सुचारू हो सके। वहीं, दोपहर से पहले रूटनी के काम करवाए जा रहे हैं जबकि दोपहर बाद शाम तक पेंडिंग फाइलों का निपटारा करवाया जा रहा है। टैक्स ब्रांच में लेवल वन तक फाइलों को पूरा किया जा रहा है। इसके बाद लेवल टू इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों के अधिकार क्षेत्र में है।

उप निगम आयुक्त जितेंद्र कुमार ने बताया कि रोजाना काफी फाइलों का निपटरा होता है लेकिन इतनी ही फाइलें और आ जाती हैं। अब फिर से शनिवार और रविवार को कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर पेंडिंग फाइलों का निपटान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed