{"_id":"5e54302f8ebc3ef3ea5fed5e","slug":"ive-injured-in-auto-accident-in-panipat-panipat-news-knl23275116","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो में शादी से लौट रहे परिवार को कार चालक ने मारी टक्कर, महिला फ्लाईओवर से नीचे गिरी, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो में शादी से लौट रहे परिवार को कार चालक ने मारी टक्कर, महिला फ्लाईओवर से नीचे गिरी, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एग्रो मॉल के सामने फ्लाईओवर पर ऑटो में सवार होकर घर जा रहे एक ही परिवार के सात सदस्यों को पीछे से एक कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो का संतुलन बिगड़ा और वह फ्लाईओवर की ग्रिल में टकराकर पलट गया। वहीं, ऑटो में सवार एक महिला फ्लाईओवर से नीचे गिर गई और अन्य छह सदस्य ऑटो के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने सभी का प्राथमिक उपचार किया और वहीं महिला की हालत गंभीर होते देख उसे खानपर पीजीआई मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार किया है, आगे की कार्रवाई जारी है।
शिवम पुत्र सतीश निवासी दातौली, सोनीपत ने बताया कि वह अपने परिवार सहित सोमवार को अपने फुफेरे भाई की शादी में गया था। शादी समारोह समाप्त होने के बाद वह अपने ऑटो में सवार होकर घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि ऑटो में उसका भाई दीपक, महेश, उसके पिता सतीश, मां गीता, उनकी भाभी दीपिका पत्नी दीपक और उनकी दो वर्षीय बेटी परी ऑटो में सवार थे। उन्होंने बताया कि उसका भाई दीपक ऑटो चला रहा था। वह 30 की स्पीड पर एक तरफ में चल रहे थे। जब वह एग्रो मॉल के पास पहुंचे तो उसी समय पीछे से एक ब्रेजा कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे ऑटो फ्लाईओर की ग्रिल में टकराया और पलट गया। ऑटो ग्रील से टकराते ही उसकी भाभी दीपिका फ्लाईओवर से नीचे गिर गई और उसके पिता, भाई और मां ऑटो के नीचे दब गए। वह किसी न किसी तरह से ऑटो से बाहर निकला और स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो के नीचे फंसे परिवार के सदस्या को बाहर निकाला। वहीं, उन्होंने पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को कार सहित अपने कब्जे में लिया और फ्लाईओवर पर मौजूद परिवार के छह सदस्यों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहीं, दूसरी और फ्लाईओवर से नीचे गिरी भाभी दीपिका को भी लोगों ने सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
महिला के नीचे गिरते ही दौड़े स्थानीय दुकानदार
महिला फ्लाईओवर से नीचे गिरते ही आस पास हड़कंप मच गया। वहीं, स्थानीय दुकान महिला की तरफ दौडे़। वहीं, ट्रैफिक को रुकवाया और दुकानदारों ने अपनी गाड़ी में महिला को आनन फानन में सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने खानपुर रेफर किया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सतीश वत्स सामान्य अस्पताल पहुंचे, और घायलों को प्राथमिक उपचार कराया। वहीं, घायल महिला और परिजनों का बयान दर्ज किया और आगामी कार्रवाई शुरू की। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है सामान्य अस्पताल में उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।
आरोपी को मौके से दबोचा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, मौके पर ही विटारा ब्रेजा कार चालक को हिरासत में ले लिया है, परिजनों के बयान पर आगामी कार कार्रवाई जारी है।
- सतीश वत्स, डीएसपी, मुख्यालय