{"_id":"685f0c3e40c59c210d0be410","slug":"iti-application-process-is-complete-first-merit-list-will-be-released-on-july-3-panipat-news-c-244-1-sknl1016-139371-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आईटीआई में आवेदन प्रक्रिया पूरी तीन जुलाई को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आईटीआई में आवेदन प्रक्रिया पूरी तीन जुलाई को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश सहित जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न ट्रेड में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। शेड्यूल के अनुसार तीन जुलाई को पहली वरियता सूची जारी की जाएगी। आईटीआई संस्थानों में तीन चरणों में दाखिला प्रकिया चलेगी। गत छह जून से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया 27 जून तक जारी रही। शुक्रवार शाम सात बजे तक प्रदेश में लगभग 88 हजार सीटों के लिए 64677 तथा पानीपत जिले में करीब 4450 पंजीकरण किए जा चुके हैं। प्रदेश में 54443 आवेदन पूर्ण कर लिए गए। शुक्रवार को 2887 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। हालांकि प्रदेश की निजी व राजकीय आईटीआई में कुल सीटों के मुकाबले आवेदन कम हुए हैं जिससे आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ाने की संभावना है।
आवेदन में नंबर वन हिसार, दूसरे स्थान पर रहा कैथल
प्रदेश की निजी एवं सरकारी आईटीआई की लगभग 88000 सीटों पर 64677 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। अभी करीब 23300 सीटें रिक्त पड़ी हैं। ऑनलाइन आवेदन में राजकीय आईटीआई हिसार 9540 पंजीकरण करवाकर टॉप टेन में पहले नंबर पर, कैथल 8237 पंजीकरण के साथ दूसरे जबकि नरवाना आईटीआई 4823 पंजीकरण के साथ दसवें स्थान पर चल रहा है।
टॉप-10 आईटीआई में हुए पंजीकरण
आईटीआई पंजीकरण
हिसार 9540
कैथल 8237
जींद 7710
यमुनानगर 7525
भिवानी 6795
अंबाला शहर 6536
सिरसा 5922
करनाल 5858
बरवाला 5068
नरवाना 4823
इलेक्टि्रशियन ट्रेड बनी पहली पसंद
प्रदेश की विभिन्न आईटीआई में इलेक्टि्रशियन ट्रेड विद्यार्थियों की पहली पसंद बनी हुई है। प्रदेशभर में इलेक्टि्रशियन ट्रेड के लिए रिकार्ड 55185 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। इसके अलावा दूसरे नंबर पर कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट और तीसरे नंबर पर वायरमैन की ट्रेड विद्यार्थियों की पसंद है।
विज्ञापन
टॉप-10 ट्रेड जिसमें ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए
ट्रेड पंजीकरण
इलेक्टि्रशियन 55185
कंप्यूटर ऑपरेटर 30834
वायरमैन 14294
फिटर 13730
रेफ्रिजरेशन एंड एसी टेक्नीशियन 6712
वेल्डर 6697
प्लंबर 5890
स्टेनोग्राफर हिंंदी 5870
इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक 5119
इलेक्ट्रीशियन ड्यूल 4808
दाखिले हेतु छात्राओं ने नहीं दिखाई रूचि, 35 प्रतिशत ने किया आवेदन
प्रदेश की करीब 88000 सीटों में लगभग 8800 सीटें केवल महिलाओं की हैं। शेष 79200 सीटों में 30 प्रतिशत सीटें (23760) महिलाओं को आरक्षित रहेंगे। यानी प्रदेश में महिलाओं की लगभग 32000 सीटें हैं जिन पर अभी तक मात्र 34.2 प्रतिशत अर्थात 10942 आवेदन आए हैं। हालांकि कुल आवेदन में महिलाओं का आवेदन मात्र 16.9 प्रतिशत है। सीटोंं पर महिलाओं का 30 प्रतिशत आरक्षण केवल दो कट ऑफ लिस्ट तक ही रहेगा। इसके बाद शेष महिलाओं की आरक्षित सीटें सामान्य सीटों में बदल जाएंगी।
वर्जन-
आईटीआई में आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो चुकी है। अब 03 जुलाई को पहली वरियता सूची जारी की जाएगी। दाखिला प्रक्रिया तीन चरण में संपन्न होगी। दाखिले को लेकर विद्यार्थियों का रुझान बढ़ा है।
- विक्रम सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।