फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ITI admission deadline extended; apply online by the 15th.

Panipat News: आईटीआई में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी, 15 तक करें ऑनलाइन आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
ITI admission deadline extended; apply online by the 15th.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पानीपत में सत्र 2026-27 के लिए दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दी गई है। संस्थान में विभिन्न व्यवसायों की रिक्त सीटों पर ऑनस्पॉट दाखिले के लिए इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उप प्रधानाचार्य विवेक रोहिल्ला ने बताया कि संस्थान में फाउंड्री मैन, शीट मेटल वर्कर, वुडवर्क टेक्नीशियन, टूल एंड डाई मेकर, टर्नर और इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक सहित अन्य व्यवसायों में दाखिले का अवसर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर 15 अक्टूबर तक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को अपना मेरिट कार्ड प्राप्त करना होगा। इसके उपरांत वे दोपहर 12 बजे से पहले राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पहुंचकर उपलब्ध रिक्त सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने और दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी, ताकि वे सत्र 2026-27 में विभिन्न तकनीकी व्यवसायों में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर हासिल कर सकें।



राजकीय आईटीआई पानीपत की रिक्त सीटों वाली ट्रेड्स
ट्रेड कुल सीटें रिक्त सीटें
फाउंड्री मैन 48 01
शीट मेटल वर्कर ड्यूल 20 14
शीट मेटल वर्कर 20 01
वुडवर्क टेक्नीशियन 24 08
टूल एंड डाई मेकर 24 12
टर्नर ड्यूल 20 01
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक 24 09
कुल 180 46
नोट- राजकीय आईटीआई पानीपत में कुल 29 ट्रेड में से सात ट्रेड में 46 सीटें रिक्त हैं जबकि शेष 22 ट्रेड में सभी 608 ट्रेड्स पर दाखिला हो चुका है। आंकड़े पोर्टल पर उपलब्ध डाटा के अनुसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed