{"_id":"68915114e9f45100f401ae56","slug":"it-rained-heavily-on-the-last-monday-of-shravan-panipat-news-c-244-1-pnp1007-141439-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सावन के आखिरी सोमवार को खूब बरसे बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सावन के आखिरी सोमवार को खूब बरसे बदरा
विज्ञापन
गीता कॉलोनी में भरा पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। सावन के आखिरी सोमवार को पूरे दिन बादलों की आवाजाही रही। वहीं इसराना में शाम को मेघा जमकर बरसे। करीब 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ ने मंगलवार को बारिश के आसार जताए हैं।
अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। परढ़ाना निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वे धान की फसल के लिए पानी जमा करने के लिए पिछले सप्ताह से तेज बारिश का इंतजार कर रहे थे। शाम को तेज बारिश होने से अब ट्यूबवेल से सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। शाम को 10 एमएम बारिश होने से किसानों को सिंचाई से राहत मिली है। वहीं बारिश होने से इसराना फ्लाइओवर के नीचे जलभराव की स्थिति बनी है। राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं जहां पानी के कारण गड्ढों की गहराई का भी पता नहीं चल रहा है जो हादसे का कारण बन रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि मंगलवार को बारिश की संभावना है। जिससे तापमान स्थिर बना रहेगा। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।