{"_id":"666f8169561ae949ec09c13b","slug":"it-is-not-the-one-who-donates-but-the-one-who-receives-kanta-devi-maharaj-panipat-news-c-244-1-pnp1003-119719-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"दान देने वाला नहीं, लेने वाला बड़ा : कांता देवी महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दान देने वाला नहीं, लेने वाला बड़ा : कांता देवी महाराज
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 25 स्थित अन्नपूर्णा वस्त्र एवं अनाज बैंक के वार्षिकोत्सव मनाया गया। श्री 108 कांता देवी महाराज ने शिरकत की। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सनातन धर्म के चेयरमैन वेद शर्मा व सदस्यों ने श्री सुंदरकांड पाठ का गायन किया। तत्पश्चात हनुमान चालीसा का पाठ हुआ।
इस अवसर पर श्री 108 कांता देवी महाराज ने कहा कि आज के समय में दान देने वाला नहीं बल्कि लेने वाला बड़ा है, जो दे रहा है, वह अपने धन का सदुपयोग कर रहा है। आज धन बहुत लोगों के पास है जो ले रहे हैं हमें उनका शुक्रिया करना चाहिए कि वे धन लेकर हमारे धन को शुद्ध कर रहे हैं। स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि उन्होंने कहा कि गरीबी का उपहास नहीं उड़ाना चाहिए अगर उन्हें कुछ देना है तो बिना किसी दिखावे एवं कैमरे के चुपचाप दिया जाना चाहिए। जिससे गरीब का आत्मसम्मान समाज में बना रहे। उन्होंने कहा कि दान देते वक्त यह प्रार्थना करनी चाहिए कि जिस गरीब को दिया है उसे ईश्वर इतना संबल दे कि कल को वह किसी दूसरे की मदद करने लायक हो जाए।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने फोन के माध्यम से उपस्थित संगत को आशीर्वाद दिया। दशहरा कमेटी सनौली रोड के प्रधान रमेश माटा ने अतिथियों व अन्य लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि श्री रघुनाथ धाम में जल्द ही एक संत निवास तैयार किया जाएगा। जहां संत आकर रुक सकेंगे। इस बार सभी अतिथियों वं संगत को संत आशीर्वाद रूप में एक एक पौधा दिया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज, एसडीएम मनदीप सिंह व प्रधान ओपी माटा ने अन्नपूर्णा वस्त्र एवं अनाज बैंक का अवलोकन कर इसकी कार्यप्रणाली को देखा एवं जरूरतमंदों को राशन वितरण किया। मुख्यातिथियों सुरेंद्र रेवड़ी, रोहिता रेवड़ी, विपुल शाह, पूर्व मेयर अवनीत कौर, भूपेंद्र सिंह, कृष्ण गोपाल सेठी का स्वागत किया।
इस मौके पर डाॅ. रमेश चुघ, विभु पालीवाल, हरबंस लाल अरोड़ा, वीरेंद्र शाह, अशोक बांगा, नवीन भाटिया, चंदन विज, रमेश खुराना, सतीश गंगवानी व चंद्रशेखर शर्मा उपस्थित रहे।